सुनहरा संसार जिला क्राइम रिपोर्टर स्वेता सिंह राजावत जालौन

स्वेता सिंह राजावत‌‌
0
जगम्मनपुर मे  श्रीमद्भागवत कथा के बाद हुआ विशाल भंडारा

सुनहरा संसार स्वेता सिंह राजावत  जालौन 

जगम्मनपुर जालौन विकासखंड रामपुरा क्षेत्र  जगम्मनपुर के नजर बाग मैदान में श्री श्री 108 सुशील महाराज माधौगढ़ के नेतृत्व मे सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के समापन पर गुरुवार को विशाल भंडारा का आयोजन किया गया। प्रसाद पाने को गांव के आसपास  से बड़ी संख्या में लोग उमड़े। दोपहर से शुरू हुआ भंडारा देर रात्रि  तक चलता रहा

जगम्मनपुर के नजरबाग मैदान में कथा वाचक पं राजेंद्र जी महाराज  ने सात दिनों तक श्रोताओं को संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का रसपान कराया। कथा सुनने को जगम्मनपुर, भिटौरा, हिम्मतपुर,कंजौसा,हुसेपुरा से भक्त पहुंचे और श्रीकृष्ण धुन में रम गए। कथा के समापन पर गुरुवार को मैदान में विशाल  भंडारे का आयोजन किया गया। सुबह से ही दर्जनों की संख्या में पुरुष पूड़ी, सब्जी , बूंदी,  बनाने में जुटे रहे। दोपहर से भंडारा का शुभारंभ हुआ। जिससे बड़ी संख्या में लोग भंडारे का प्रसाद ग्रहण करने को पहुंचे। अन्य जिलों से भी लोग आए। देर रात्रि तक भंडारा चलता रहा और बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर मुनीम तिवारी और पुत्तन शर्मा ने भंडारे की पूरी व्यवस्था देखी पिंटू पाण्डेय पारीक्षत कुक्की पण्डित यज्ञपति ओमप्रकाश याज्ञिक राजेश यादव चुन्नू गुप्ता सुरेश राठौर रामकरन सिंह सेंगर मनोज यादव सुरेश यादव मुकेश सेन बीरबल गिरीश सिंह राजावत श्रीओम तिवारी योगेश सोनी अंकित सेन पत्रकार कल्लू याज्ञिक रामजी शर्मा अभिषेक शर्मा बंटे याज्ञिक शिव नरेश फौजी पारस सेंगर देवेन्द्र याज्ञिक अंश याज्ञिक गुल्ले यादव श्रषि दुवे छोटू यादव सोम सोनी गुड्डे महाराज आदि लोग मौजूद रहे

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)