स्थानांतरण पर प्रभारी निरीक्षक को दी गई भावभीनी विदाई

बेनामी
0
स्थानांतरण पर प्रभारी निरीक्षक को दी गई भावभीनी विदाई 
अमरेश राजपूत की खास रिपोर्ट 
 *महोबकंठ(महोबा)।* महोबकंठ थाना परिसर में क्षेत्रीय संभ्रांत लोगों व पुलिसकर्मियों की ओर से मंगलवार को विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इसमें स्थानांतरित प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह को भावभीनी विदाई दी गई। वहीं उनकी कार्यशैली व व्यक्तित्व की प्रशंसा की गई। वहां मौजूद लोगों ने बताया कि भले ही प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह का कार्यकाल छोटा रहा लेकिन उनके द्वारा किए गए कार्यों को लेकर उसे हमेशा याद किया जाएगा। इस दौरान निवर्तमान प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह ने कहा कि व्यक्ति की पहचान उसके कार्यों से होती है। किसी भी व्यक्ति को चाहे वह किसी भी पद पर आसीन हो आम जनता के कार्यो को गंभीरता से लेते हुए उसे हल करने का प्रयास करना चाहिए। वही नवागत प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने कहा कि दृढ़ इच्छा शक्ति व लगन से कार्य करने वाला व्यक्ति जीवन में कभी असफल नही होता। साथ ही वह अपने कार्य से न सिर्फ लोगों को प्रभावित करता है बल्कि प्रेरणा भी देता है। इस मौके पर एसआई सतीश शुक्ला, फूलचंद्र सिंह,  हेड मुहर्रिर राजकुमार यादव तथा संभ्रांत लोगों में रविंद्र कुमार , पुष्पेंद्र तिवारी समेत क्षेत्रीय पत्रकार मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)