थाना अजनर की पुलिस टीम ने जानलेवा हमला करने वाले वांछित अभियुक्त को अवैध शस्त्र व कारतूस के साथ किया गिरफ्तार

बेनामी
0
थाना अजनर की पुलिस टीम ने जानलेवा हमला करने वाले वांछित अभियुक्त को अवैध शस्त्र व कारतूस के साथ किया गिरफ्तार

अमरेश राजपूत की खास रिपोर्ट

                    पुलिस अधीक्षक महोबा, श्री पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद महोबा में आपराधिक घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु आपराधिक प्रवृत्ति के शातिर वांछित एवं वारण्टी अभियुक्तों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक, श्रीमती वन्दना सिंह व क्षेत्राधिकारी कुलपहाड़ श्रीमती हर्षिता गंगवार के निकट पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष अजनर उ0नि0 श्री सत्यवेन्द्र सिंह भदौरिया द्वारा गठित की गई व0उ0नि0 मलखान सिंह, उ0नि0 राधामोहन त्रिवेदी मय हमराह का0 पंकज कुमार व कां0 भरत सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 22/2025 धारा 109(1)/352/126(2) बी0एन0एस0 से सम्बन्धित नामजद अभियुक्त अंशुल गुप्ता पुत्र कामता प्रसाद गुप्ता निवासी ग्राम ननौरा थाना श्रीनगर जनपद महोबा को राम जानकी मन्दिर के पास ग्राम पुरवा पनवाड़ी से नियमानुसार गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त उपरोक्त की निशांदेही पर 01 अदद तमंचा 315 बोर मय 01 अदद मिस कारतूस 315 बोर नाजायज बरामद किया गया। अवैध शस्त्र की बरामदगी के संबंध में अभियुक्त के विरूद्ध मुकदमा उपरोक्त में नियमानुसार धारा 3/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोत्तरी की गई। बाद आवश्यक कार्यवाही अभियुक्त उपरोक्त को मा0 न्यायालय के समक्ष पेशी हेतु भेजा गया।

गिरफ्तार अभियुक्त-
       अंशुल गुप्ता पुत्र कामता प्रसाद गुप्ता निवासी ग्राम ननौरा थाना श्रीनगर जनपद महोबा

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-  
1. व0उ0नि0 मलखान सिंह 
2. उ0नि0 राधामोहन त्रिवेदी 
3. का0 पंकज कुमार
4. का0 भरत सिंह

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)