थाना चरखारी की पुलिस टीम ने 02 नफर हत्यारोपी अभियुक्तों को मय आलाकत्ल (कुल्हाड़ी) के साथ किया गिरफ्तार।

अमरेश राजपूत
0
थाना चरखारी की पुलिस टीम ने 02 नफर हत्यारोपी अभियुक्तों को मय आलाकत्ल (कुल्हाड़ी) के साथ किया गिरफ्तार।

अमरेश राजपूत की खास रिपोर्ट
कल दिनांक 02.09.2025 को जनपद महोबा के थाना चरखारी क्षेत्रान्तर्गत ग्राम गुढा से सूचना प्राप्त हुयी कि उदयभान (उम्र करीब 35 वर्ष) की हत्या ग्राम निवासी मुल्लू उर्फ मूलचन्द्र अहिरवार एवं भारत राजपूत द्वारा मुल्लू के मकान पर खाना बनाने के दौरान कर दी गई है। उक्त सूचना पर जनपदीय पुलिस के उच्चाधिकारीगण द्वारा मय स्थानीय पुलिस व फील्ड यूनिट टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया गया था।
पुलिस अधीक्षक महोबा, श्री प्रबल प्रताप सिंह द्वारा उक्त घटना का तत्काल संज्ञान लिया गया जिसके क्रम में घटना के सफल अनावरण व अभियुक्त की शीघ्र गिऱफ्तारी सुनिश्चित करने के हेतु अपर पुलिस अधीक्षक महोबा, श्रीमती वन्दना सिंह व क्षेत्राधिकारी चरखारी, श्री रविकान्त गोंड के निकट पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष चरखारी श्री प्रवीण सिंह द्वारा उ0नि0 प्रशान्त दीक्षित मय हमराह हे0कां0 बृजलाल व कां0 मो0कामिल के नेतृत्व में पुलिस टीमों का गठन किया गया था।
आज दिनांक 03.09.2025 को उ0नि0 प्रशांत दीक्षित के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 193/25 धारा 103(1)/3(5) BNS व 3(2)5 एस.सी./एस.टी. एक्ट से सम्बन्धित 02 नफर वांछित अभियुक्तगण क्रमशः 1.भारत राजपूत पुत्र पूरन राजपूत उम्र करीब 65 वर्ष निवासी ग्राम गुढा थाना चरखारी जनपद महोबा 2.मुल्लू उर्फ मूलचन्द्र पुत्र कल्ला उम्र करीब 30 वर्ष निवासी ग्राम गुढा थाना चरखारी जनपद महोबा को मय आलाकत्ल (कुल्हाड़ी) के गजाई बाबा मंदिर के पास से नियमानुसार गिरफ्तार किया गया। बाद आवश्यक कार्यवाही अभियुक्तगण उपरोक्त को मा0 न्यायालय के समक्ष पेशी हेतु भेजा गया।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
 1. उ0नि0 प्रशांत दीक्षित
 2. हे0कां0 बृजलाल 
 3. कां0मो0कामिल
गिरफ्तार अभियुक्तगण-
 1.भारत राजपूत पुत्र पूरन राजपूत उम्र करीब 65 वर्ष निवासी ग्राम गुढा थाना चरखारी जनपद महोबा 
 2.मुल्लू उर्फ मूलचन्द्र पुत्र कल्ला उम्र करीब 30 वर्ष निवासी ग्राम गुढा थाना चरखारी जनपद महोबा

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)