थाना महोबकंठ पुलिस टीम द्वारा 04 नफर वांछित अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक महोबा, श्री प्रबल प्रताप सिंह के निर्देशन में जनपद महोबा में माननीय न्यायालय द्वारा निर्गत वारण्ट से सम्बन्धित वारण्टी तथा मुकदमों में वांछित चल रहे अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 12.03.2026 को श्रीमती वंदना सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक महोबा व श्री रविकान्त गोड, क्षेत्राधिकारी कुलपहाड़ के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक महोबकंठ श्री विनोद कुमार के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा 04 नफर वांछित अभियुक्तगण को थाना महोबकंठ पर पंजीकृत अभियोग मु0अ0सं0 29/2026 धारा 190/ 191(2)/ 191(3)/ 109(1)/ 333/ 76/ 115(2)/ 352/ 351(3) बीएनएस से सम्बन्धित क्रमशः 1.शिवम उर्फ छोटू राजपूत पुत्र संतोष राजपूत उम्र 24 वर्ष, 2.संतोष राजपूत पुत्र भोजराज राजपूत उम्र 48 वर्ष, 3.दिनेश राजपूत पुत्र सुरेश राजपूत उम्र 23 वर्ष निवासीगण ग्राम टिंगुरा थाना महोबकंठ जनपद महोबा को नहर पुल से दिदवारा की ओर जाने वाली सड़क से तथा 4.हलकुट्टा उर्फ दिलीप पुत्र मानसिंह उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम कुनाटा थाना महोबकंठ जनपद महोबा को कुनाटा नहर पुलिया के नीचे से गिरफ्तार किया गया।
* गिरफ्तार अभियुक्तों को पुलिस हिरासत में लेकर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष पेशी हेतु भेजा गया।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*
1. प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार थाना महोबकंठ
2. वरि0 उ0नि0 कन्हैयालाल
3. का0 नितिन कुमार
4. म0का0 राखी सिंह
*गिरफ्तार अभियुक्त-*
1.शिवम उर्फ छोटू राजपूत पुत्र संतोष राजपूत उम्र 24 वर्ष
2.संतोष राजपूत पुत्र भोजराज राजपूत उम्र 48 वर्ष
3.दिनेश राजपूत पुत्र सुरेश राजपूत उम्र 23 वर्ष निवासीगण ग्राम टिंगुरा थाना महोबकंठ जनपद महोबा
4.हलकुट्टा उर्फ दिलीप पुत्र मानसिंह उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम कुनाटा थाना महोबकंठ जनपद महोबा