जनपद महोबा की थाना महोबकंठ पुलिस व खाद्य सुरक्षा विभाग की संयुक्त कार्रवाई में अवैध गुटखा एवं सुपारी का बड़ा जखीरा बरामद (अनुमानित कीमत ₹10 लाख), दो अभियुक्त गिरफ्तार

अमरेश राजपूत
0
जनपद महोबा की थाना महोबकंठ पुलिस व खाद्य सुरक्षा विभाग की संयुक्त कार्रवाई में अवैध गुटखा एवं सुपारी का बड़ा जखीरा बरामद (अनुमानित कीमत ₹10 लाख), दो अभियुक्त गिरफ्तार

अमरेश राजपूत की खास रिपोर्ट
- आज दिनांक- 01.10.2025 को पुलिस अधीक्षक महोबा श्री प्रबल प्रताप के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक महोबा श्रीमती वंदना सिंह तथा क्षेत्राधिकारी कुलपहाड़ श्री रविकान्त गौड़ के निकट पर्यवेक्षण में जनपद महोबा की थाना महोबकंठ पुलिस टीम व खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की संयुक्त टीम ने बड़ी सफलता प्राप्त की है।
- संयुक्त टीम द्वारा कनकुंआ मोड़, ग्राम महोबकंठ में कार्रवाई करते हुए 02 शातिर अभियुक्तों क्रमशः 1.अमित गुप्ता पुत्र अशोक गुप्ता उम्र 32 वर्ष 2.महबूब पुत्र अकबर उम्र 32 वर्ष को गिरफ्तार किया, जिनके कब्जे से अवैध गुटखा व सुपारी का भारी जखीरा तथा गुटखा बनाने की मशीन, इलेक्ट्रॉनिक कांटा व एक चार पहिया वाहन बरामद किया गया।
- गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरुद्ध थाना महोबकंठ में मु0अ0सं0- 171/2025 धारा 318(4)/274 बीएनएस, धारा 59 खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है, घटना में प्रयुक्त चार पहिया वाहन को धारा 207 एमवी एक्ट में सीज कर गिरफ्तारशुदा अभियुक्तों को आवश्यक कार्यवाही के उपरान्त मा0 न्यायालय के समक्ष पेशी हेतु भेजा गया।
*गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-*
1. अमित गुप्ता, पुत्र अशोक कुमार गुप्ता, उम्र 32 वर्ष, निवासी ग्राम टोरियापुरा, थाना कुलपहाड़ 
2. महबूब, पुत्र अकबर, उम्र 32 वर्ष, निवासी गांधी आश्रम के पास, बेलाताल, थाना कुलपहाड़ 

*बरामदगी का विवरण : (अनुमानित कीमत ₹10 लाख)*
- सुपर पहेली सुगन्धित सुपारी : 15.5 पोली पैक (कुल 55,412 पाउच)
- गुरु सेंटेड सुपारी : 02 पोली पैक (कुल 7,150 पाउच)
- किस्मत कम्पनी का गुटखा : 05 पोली पैक
- गुटखा बनाने की मशीन (लोहे की) 
- इलेक्ट्रॉनिक कांटा (तौल मशीन)
- पहेली रैपर का बंडल (01)
- कटी सुपारी व तंबाकू मिश्रित लगभग 20 किलो + 12 किलो
- मारुति वैगनआर (UP95J8426) सफेद रंग की
*कार्यवाही करने वाली संयुक्त टीम -*
1. प्र0नि0 महोबकंठ श्री विनोद कुमार
2. वरि0उ0नि0 कन्हैयालाल यादव 3. उ0नि0 मोहम्मद अकरम
4. कां0 मनोज कुमार 5. का0 नितिन कुमार, थाना महोबकंठ
6. खाद्य सुरक्षा अधिकारी रामलखन कुशवाहा
7. खाद्य सुरक्षा अधिकारी चन्द्रकान्त बाजपेयी
👉 इस बड़ी कार्रवाई से जनपद महोबा पुलिस ने यह स्पष्ट कर दिया है कि अवैध गुटखा, सुपारी व तंबाकू उत्पादों के परिवहन एवं निष्कर्षण में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)