थाना श्रीनगर की पुलिस टीम ने 02 नफर वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अमरेश राजपूत
0
थाना श्रीनगर की पुलिस टीम ने 02 नफर वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अमरेश राजपूत की खास रिपोर्ट
पुलिस अधीक्षक महोबा, श्री प्रबल प्रताप सिंह के निर्देशन में जनपद महोबा में अपराध की रोकथाम हेतु आपराधिक घटनाओं में संलिप्त वांछित एवं वारण्टी अभियुक्तों की चेकिंग एवं उनकी गिरफ्तारी/बरामदगी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अनुपालन में आज दिनांक 06.03.2026 को अपर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वन्दना सिंह व क्षेत्राधिकारी चरखारी श्री दीपक दुबे के निकट पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष श्रीनगर श्री जयचन्द्र सिंह द्वारा गठित उ0नि0 देवेन्द्र कुमार ओझा व उ0नि0 कन्हैयालाल पटेल मय हमराह हे0कां0 लालचन्द्र व कां0 हंसराज के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0स0 34/2026 धारा 352/351(3)/115(2)/ 298 बीएनएस व 3(1)द,ध,3(1)फ,3(2)5क एससी/एसटी एक्ट से सम्बन्धित 02 नफर वाँछित अभियुक्तगण क्रमशः 1.नीरज सिंह पुत्र गुड्डू सिंह उर्फ रणमत सिंह उम्र करीब 19 वर्ष 2.गोविन्द सिंह पुत्र तिलक सिंह उम्र करीब 42 वर्ष निवासीगण ग्राम अतरारमाफ थाना श्रीनगर जनपद महोबा को कैमहा तिगैला के पास से नियमानुसार गिरफ्तार किया गया। बाद आवश्यक कार्यवाही अभियुक्तगण उपरोक्त को मा0 न्यायालय के समक्ष पेशी हेतु भेजा गया।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-* 
1. उ0नि0 देवेन्द्र कुमार ओझा 
2. उ0नि0 कन्हैयालाल पटेल 
3. हे0कां0 लालचन्द्र 
4. कां0 हंसराज
*गिरफ्तार अभियुक्तगण -*  
* 1.नीरज सिंह पुत्र गुड्डू सिंह उर्फ रणमत सिंह उम्र करीब 19 वर्ष निवासी ग्राम अतरारमाफ थाना श्रीनगर जनपद महोबा 
* 2.गोविन्द सिंह पुत्र तिलक सिंह उम्र करीब 42 वर्ष निवासी ग्राम अतरारमाफ थाना श्रीनगर जनपद महोबा

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)