श्रम विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के लिए मजदूर रजिस्ट्रेशन करा लाभ प्राप्त करें.. एमएलसी जितेन्द् सेंगर
आज २० जुलाई,लखनऊ बापू भवन में आज उत्तर प्रदेश श्रम स्थाई समिति बैठक श्रम एवं सेवा योजन कैबिनेट मंत्री मा.श्री अनिल राजभर जी की अध्यक्षता में आयोजित हुई
बैठक में बतौर समिति सदस्य एम एल सी जितेन्द्र सिंह सेंगर ने प्रतिभाग कर समिति के माध्यम से अवगत कराया कि सरकार की श्रमिकों मजदूरों के लिए बहुत अच्छी योजनाएं हैं जिससे लोगों को लाभ भी प्राप्त हो रहा है, विभाग द्वारा संचालित श्रमिकों के लिए मातृत्व शिशु एवं बालिका प्रोत्साहन योजना, आवासीय विद्यालय योजना,चिकित्सा हेतु राशि, कन्या विवाह सहायता योजना, कामगार गंभीर बीमारी सहायता योजना, निर्माण कामगार मृत्यु व दिव्यंगिता सहायता योजना एवं अन्य योजनाओं से श्रमिकों को लाभान्वित किया जा रहा है लेकिन कई श्रमिकों को विभाग के अधिकारियों के चक्कर लगाने पड़ रहे तब बड़ी मुश्किल से लाभ प्राप्त होता है
जबकि सरकार की मंशा स्पष्ट है कि कोई बिचौलिया दलाल की भूमिका ना हो
प्रमुख सचिव श्री एम के सुंदरम जी द्वारा आश्वासन दिया कि शासन द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ हेतु समुचित प्रचार प्रसार किया जाएगा श्रमिकों की समस्याओं का तत्काल समाधान होगा संबंधित अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए हैं कि जो पात्र व्यक्ति हैं उन्हें श्रमिक योजना के अंतर्गत शत प्रतिशत लाभ प्रदान हो एवं बीच में कोई दलाल की भूमिका न हो
बैठक में श्रम सेवायोजन राज्य मंत्री श्री मनोहर लाल पंत मन्नू कोरी जी, हमीरपुर सदर विधायक डॉ मनोज प्रजापति जी सहित माननीय सदस्य गण एवं श्रम विभाग निदेशक सहित उच्च अधिकारियों की उपस्थिति रही l