गौमाता को राष्ट्र माता घोषित करने समेत कई मांगों को लेकर सोपा ज्ञापन
महोबा
देश के संत समाज के आह्वान पर चल रहे गो सम्मान आह्वान अभियान के दूसरे चरण के अंतर्गत सोमवार को संभाग प्रभारी निधि त्रिपाठी के नेतृत्व एवं जिला प्रभारी मनोज शुक्ला की अगुवाई में राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री को संबोधित हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया।
ज्ञापन में गाय को राष्ट्रमाता घोषित करने, देशभर में गोहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने, गोचर भूमि को अतिक्रमणमुक्त कराने, केंद्रीय गौ सेवा कानून एवं गौ सेवा मंत्रालय के गठन, गो आधारित कृषि को बढ़ावा देने तथा गोवंश पालन करने वाले किसानों को सीधे प्रोत्साहन राशि देने की मांग की गई। साथ ही जैविक खाद, बायोगैस और पंचगव्य उत्पादों को बढ़ावा देने तथा शिक्षा में गौ महत्व को शामिल करने की भी मांग उठाई गई।
कार्यक्रम में जिले की सभी तहसीलों, ब्लॉकों एवं गो सेवा से जुड़े पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं सहित लगभग 500 से अधिक लोगों ने शांतिपूर्वक सहभागिता की। कुलपहाड़ तहसील से वेद प्रकाश नायक, अनिल दीक्षित, अनिल पालीवाल, महेंद्र पालीपाल सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
संभाग प्रभारी निधि त्रिपाठी ने बताया कि संत समाज के निर्देशानुसार यह अभियान पूरे देश में चलाया जा रहा है। पहला चरण 27 अप्रैल को तहसील स्तर पर संपन्न हुआ था, जबकि दूसरा चरण 27 जुलाई को जिला स्तर पर आयोजित किया गया। अगला चरण 27 अक्टूबर को प्रदेश स्तर पर होगा। उन्होंने कहा कि जब तक गाय को राष्ट्रमाता घोषित नहीं किया जाता, तब तक हस्ताक्षर अभियान और ज्ञापन सौंपने का क्रम जारी रहेगा।
महोबा। देश के संत समाज के आह्वान पर चल रहे गो सम्मान आह्वान अभियान के दूसरे चरण के अंतर्गत सोमवार को संभाग प्रभारी निधि त्रिपाठी के नेतृत्व एवं जिला प्रभारी मनोज शुक्ला की अगुवाई में राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री को संबोधित हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया।