मिशन शक्ति केन्द्र थाना कबरई की तत्परता से 3 वर्षीय बालक सकुशल परिजनों से मिलाया गया
पुलिस अधीक्षक महोबा श्री शशांक सिंह के निर्देशन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक महोबा श्रीमती वंदना सिंह के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी नगर के कुशल मार्गदर्शन में जनपद में जनसुरक्षा एवं गुमशुदा/लापता व्यक्तियों की बरामदगी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना कबरई पुलिस एवं मिशन शक्ति केन्द्र थाना कबरई द्वारा सराहनीय कार्य किया गया।
* आज दिनांक 09.08.2026 को थाना कबरई पुलिस टीम द्वारा सीएचसी कबरई के पास एक 3 वर्षीय बालक (नाम—हनी) को लावारिस अवस्था में पाया गया। बालक को सकुशल थाना लाकर मिशन शक्ति केन्द्र थाना कबरई में सुरक्षित रखा गया तथा उसके परिजनों की तलाश प्रारंभ की गई।
* खोजबीन के दौरान बालक की माता रिंकी पत्नी नरेश निवासी मोहल्ला सुभाष नगर, मराठी पुरा, थाना कबरई, जनपद महोबा थाना उपस्थित हुईं। उन्होंने बताया कि बालक घर से खेलने के लिए बाहर निकला था और गुम हो गया था।
* आवश्यक सत्यापन एवं काउंसलिंग के उपरांत बालक हनी को उसकी माता रिंकी को सकुशल सुपुर्द किया गया।
* मिशन शक्ति केन्द्र थाना कबरई द्वारा त्वरित कार्यवाही एवं संवेदनशील प्रयासों के माध्यम से बालक को सुरक्षित उसके परिजनों से मिलाया गया, जो पुलिस की जनसेवा एवं प्रतिबद्धता का उदाहरण है।