एमएलसी जितेन्द्र सेंगर ने कबरई सागर नेशनल हाइवे से कुन्हैटा नहर मार्ग बायपास की मांग सदन में

अमरेश राजपूत
0
एमएलसी जितेन्द्र सेंगर ने कबरई सागर नेशनल हाइवे से कुन्हैटा नहर मार्ग बायपास की मांग सदन में 

अमरेश राजपूत की खास रिपोर्ट
आज 5 अगस्त,विधान परिषद मानसून सत्र के तीसरे दिन नियम ११० के अंतर्गत महोबा जिला के कबरई कुन्हैटा रोड पर लगभग १० से १२ क्रेशर एवं खनिज पट्टे संचालित है जिस पर भारी ट्रकों का आवागमन रहता है जिस कारण नगरीय सीमा में अक्सर दुर्घटनाएं घटित होती है अभी 28 एवं ३० जुलाई को लगातार दो युक्को की सड़क हादसे में इसी रोड पर दुखद मौत हो चुकी है l 
कबरई में ही कानपुर सागर हाइवे  टाटा मोटर्स के सामने से नहर की पटरी से कबरई बांध तक अनुमानित ६ किलोमीटर यदि बायपास बना दिया जाए तो कुन्हैंता रोड जाने के लिए नगर के बाहर से सुरक्षित रास्ता उपलब्ध हो जाएगा इसके लिए जमीन अधिग्रहण की आवश्यकता भी नहीं है सिंचाई विभाग की जमीन और नहर की पटरी पहले से अधिकृत है जिस पर फोर लेन का डिवाइडर रोड भी बनाया जा सकता है l
उक्त कानपुर सागर हाइवे से ६ किलोमीटर पर कुन्हैटा रोड है नहर से कुन्हैटा मोड रोड से २ किलोमीटर कबरई बांध पड़ता है l
उक्त मार्ग एवं डिवाइडर बनाए जाने से क्षेत्रीय जनता एवं आम जनमानस को आवागमन में सुगमता होगी एवं दुर्घटनाओं में भी अंकुश लगेगा l 
सदन का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कानपुर सागर हाइवे कबरई में टाटा मोटर्स के सामने से नहर की पटरी एवं नहर मोड से कबरई बांध तक बायपास/फोर डिवाइडर का निर्माण अविलंब कराकर सदन में चर्चा एवं वक्तव्य दिलाए जाने की मांग करता हु l

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)