वैज्ञानिक अधिकारी (राजपत्रित अधिकारी) के पद पर ग्राम सिरसा कलार के भूपेन्द्र सिंह का चयन

प्रदीप राठौर पत्रकार (खबर यूपी तक )
0
.
 *वैज्ञानिक अधिकारी (राजपत्रित अधिकारी) के पद पर ग्राम सिरसा कलार के भूपेन्द्र सिंह का चयन*
दैं उपदेश टाइम्स संवाददाता प्रदीप राठौर
*जालौन:* ग्राम सिरसा कलार के भूपेंद्र सिंह ने उत्तराखंड लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित वैज्ञानिक अधिकारी परीक्षा में 1st रैंक हासिल की है। भूपेंद्र सिंह का चयन राजपत्रित अधिकारी ख के रूप में वैज्ञानिक अधिकारी (जीव विज्ञान एवं डी.एन.ए. अनुभाग) के पद पर फॉरेन्सिक विज्ञान प्रयोगशाला, देहरादून में हुआ है।

भूपेंद्र सिंह के पिता हरी शंकर भास्कर, उप-निरीक्षक, उत्तर प्रदेश पुलिस के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। अपने पिता से ही प्रेरित होकर इस फॉरेन्सिक विज्ञान क्षेत्र का चुनाव किया। भूपेंद्र सिंह का लक्ष्य प्रशासनिक सेवा में जाकर देश और समाज की सेवा करना है।

भूपेंद्र सिंह ने वर्ष 2009 में भानी देवी गोयल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, झांसी से इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण की थी। उसके बाद बिरला काॅलेज, ग्वालियर से बी.एस.सी. करने के बाद बुदेलखंड विश्वविद्यालय से एम.एस.सी. फॉरेन्सिक विज्ञान की डिग्री हासिल की। उसके बाद वर्ष 2016 से भूपेंद्र सिंह फॉरेन्सिक विज्ञान प्रयोगशाला, दिल्ली में वैज्ञानिक सहायक (डी.एन.ए. अनुभाग) के पद पर कार्यरत हैं ।

बेटे के उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के परिणाम में वैज्ञानिक अधिकारी के पद पर प्रथम स्थान प्राप्त होने पर उनकी माता ऊषा भास्कर की आंखों में खुशी के आंसू छलक आए। भूपेन्द्र सिंह अपनी इस सफलता का श्रेय माता-पिता व गुरुजनों को देते हैं। उनकी यह तपस्या आज बेटे के वैज्ञानिक अधिकारी पद के रूप में पुरस्कार में मिली है।

भूपेंद्र सिंह की इस सफलता पर माता-पिता, एवं मामा रामदास भंतेजी, शशिभूषण, एड.वीरेन्द्र बहादुर, अमर सिंह गौतम अध्यापक, सुरावली व निकट संबंधियों में खुशी का माहौल है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)