थाना कबरई पुलिस टीम ने 50 लीटर अवैध देशी शराब के साथ 01 नफऱ अभियुक्त को किया गिरफ्तार-

बेनामी
0
थाना कबरई पुलिस टीम ने 50 लीटर अवैध देशी शराब के साथ 01 नफऱ अभियुक्त को किया गिरफ्तार-

अमरेश राजपूत की खास रिपोर्ट
- पुलिस अधीक्षक महोबा, श्री पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद महोबा में आगामी त्यौहारों को शान्तिपूर्ण माहौल में सकुशल सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत अपराध की रोकथाम हेतु अवैध शराब की बिक्री, परिवहन एवं निष्कर्षण पर प्रभावी रोक एवं ऐसे क्रियाकलापों में शामिल अभियुक्तों की चेकिंग एवं उनकी गिरफ्तारी/बरामदगी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अनुपालन में आज दिनांक- 11.03.2025 को अपर पुलिस अधीक्षक, श्रीमती वन्दना सिंह व क्षेत्राधिकारी नगर श्री दीपक दुबे के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना कबरई श्री नरेन्द्र प्रताप सिंह द्वारा गठित की गई उ0नि0 अनुज कुमार सिंह मय हमराह का0 अशोक सिंह, कां0 अर्जुन सिंह, कां0 शैलेन्द्र सिंह, म0कां0 अनामिका देवी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा 01 नफर अभियुक्त राजकुमार पुत्र ऐलम सिंह उम्र 45 वर्ष निवासी कबूतरा डेरा वर्मा तालाब मु0 विवेक नगर कस्वा व थाना कबरई जनपद महोबा को वर्मा तालाब कबूतरा डेरा कस्वा व थाना कबरई के पास से नियमानुसार गिरफ्तार किया गया। जिसके कब्जे से 03 प्लास्टिक की अलग-अलग पिपिया मे क्रमशः 18-18-14 ली0 (कुल 50 लीटर) अवैध कच्ची शराब नाजायज व 200 कि0ग्रा0 लहन बरामद हुए। बरामदशुदा 200 कि0ग्रा0 लहन को मौके पर ही नष्ट किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर अभियुक्त उपरोक्त के विरूद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 79/2025 धारा 60 आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही सम्पादित की गई। 

गिरफ्तार अभियुक्त- 
राजकुमार पुत्र ऐलम सिंह उम्र 45 वर्ष निवासी कबूतरा डेरा वर्मा तालाब मु0 विवेक नगर कस्वा व थाना कबरई जनपद महोबा 

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम –
1. उ0नि0 अनुज कुमार सिंह  
2. कां0 अशोक सिंह 3. कां0 अर्जुन सिंह 4. कां0 शैलेन्द्र सिंह 5. म0का0 अनामिका देवी 
बरामदगी-
अभियुक्त के कब्जे से 03 प्लास्टिक की पिपिया मे क्रमशः 18-18-14 ली0 (कुल 50 लीटर) अवैध कच्ची शराब नाजायज बरामद हुए तथा मौके पर 200 कि0ग्रा0 लहन नष्ट किया गया ।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)