थाना महोबकंठ की पुलिस टीम ने 01 नफऱ वारण्टी अभियुक्त को किया गिरफ्तार-
अमरेश राजपूत की खास रिपोर्ट
पुलिस अधीक्षक महोबा, श्री प्रबल प्रताप सिंह के निर्देशन में जनपद महोबा में आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी रोक व जनपदवासियों में सुरक्षित परिवेश की भावना जागृत किये जाने के उद्देश्य से जनपद में अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहे वांछित/वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत आज दिनांक- 24.05.2025 को अपर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वन्दना सिंह व क्षेत्राधिकारी कुलपहाड़ श्रीमती हर्षिता गंगवार के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना महोबकंठ श्री विनोद कुमार द्वारा गठित वरि0उ0नि0 मनोज कुमार तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा 01 नफर वारण्टी अभियुक्त वीरेन्द्र कुमार पुत्र गोरेलाल अहिरवार उम्र करीब 38 वर्ष निवासी ग्राम टोलापातर थाना महोबकंठ जनपद महोबा सम्बन्धित केश नं0 93/20 धारा 125(3) सीआरपीसी थाना महोबकंठ में मा0 न्यायालय प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय महोबा द्वारा निर्गत गिरफ्तारी वारण्ट के अनुपालन में अभियुक्त उपरोक्त को ग्राम टोलापातर के पास से नियमानुसार गिरफ्तार किया गया। बाद आवश्यक कार्यवाही अभियुक्त उपरोक्त को मा0 न्यायालय से समक्ष पेशी हेतु भेजा गया।
*गिरफ्तार अभियुक्त –*
वीरेन्द्र कुमार पुत्र गोरेलाल अहिरवार उम्र करीब 38 वर्ष निवासी ग्राम टोलापातर थाना महोबकंठ जनपद महोबा
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*
1. वरि0उ0नि0 मनोज कुमार तिवारी