थाना महोबकंठ की पुलिस टीम ने 01 नफर वांछित अभियुक्ता को किया गिरफ्तार
अमरेश राजपूत की खास रिपोर्ट
- पुलिस अधीक्षक महोबा, श्री प्रबल प्रताप सिंह के निर्देशन में जनपद महोबा में आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी रोक व जनपदवासियों में सुरक्षित परिवेश की भावना जागृत किये जाने के उद्देश्य से जनपद में अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहे अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत आज दिनांक- 06.06.2025 को अपर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वन्दना सिंह व क्षेत्राधिकारी कुलपहाड़ श्रीमती हर्षिता गंगवार के निकट पर्यवेक्षण में थाना महोबकंठ प्रभारी निरीक्षक श्री विनोद कुमार सिंह द्वारा गठित की गयी महिला उ0नि0 दीक्षा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मु0अ0सं0 58/2025 धारा 137(2)/87/142 बीएनएस से सम्बन्धित 01 नफर वांछित अभियुक्ता श्रीमती गीता पत्नी उत्तम पुत्री जगमोहन खटीक निवासी ग्राम गर्रौली थाना नौगाँव जनपद छतरपुर उम्र करीब 32 वर्ष को थानाक्षेत्र के यात्री प्रतीक्षालय रिवई मोड़ महोबकंठ से गिरफ्तार किया है।
- उल्लेखनीय है कि वांछित अभियुक्ता के द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित पीडिता/अपहृता को अभियुक्ता के भाई राजेन्द्र द्वारा दिनांक 05.04.2025 को भगाकर ले गया था जिसको अभियुक्ता द्वारा सदोष छिपाने के अपराध में गिरफ्तार कर पुलिस हिरासत में लेकर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही सम्पादित करते हुये अभियुक्ता को माननीय न्यायालय के समक्ष पेशी हेतु भेजा गया है।
*गिरफ्तार अभियुक्ता का विवरण-*
- श्रीमती गीता पत्नी उत्तम पुत्री जगमोहन खटीक उम्र करीब 32 वर्ष निवासी ग्राम गर्रौली थाना नौगाँव जनपद छतरपुर
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम -
1. महिला उ0नि0 दीक्षा
2. का0 तेज सिंह