थाना महोबकंठ पुलिस टीम ने जिलाबदर अपराधी को अवैध तमंचा व कारतूस के साथ किया गिरफ्तार
अमरेश राजपूत की खास रिपोर्ट
- पुलिस अधीक्षक महोबा, श्री प्रबल प्रताप सिंह के निर्देशन में जनपद महोबा में आगामी त्यौहारों को सौहार्दपूर्ण वातावरण में सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु जिलाबदर/पुरस्कार घोषित/वांछित/वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु प्रचलित अभियान “ऑपरेशन धरपकड़” के तहत आज दिनांक- 29.05.2025 को अपर पुलिस अधीक्षक, श्रीमती वन्दना सिंह व क्षेत्राधिकारी कुलपहाड़ श्रीमती हर्षिता गंगवार के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना महोबकंठ श्री विनोद कुमार द्वारा गठित उ0नि0 देवीशंकर मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान धवार मोड़ पर बने प्रतीक्षालय के पास से 01 नफर जिलाबदर अपराधी को आदेश श्रीमान् जिलाधिकारी महोदय महोबा के वाद सं0 204/2024 कम्प्यूटरीकृत वाद सं0 D202307480000206 धारा 3/4 अधिनियम- उ0प्र0 गुण्डा नियन्त्रण अधिनियम से सम्बन्धित अभियुक्त विकास राजपूत पुत्र बालेन्द्र राजपूत उम्र करीब 22 वर्ष निवासी ग्राम कुनाटा थाना महोबकंठ जनपद महोबा को पुलिस हिरासत में लिया गया। जिसके कब्जे से 01 अदद तमंचा 315 बोर व 01 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर नाज\ज बरामद किया गया। अभियुक्त द्वारा श्रीमान् जिलाधिकारी महोदय महोबा के जिलाबदर आदेश का उलंघन करने व अवैध शस्त्र की बरामदगी के आधार पर अभियुक्त उपरोक्त के विरुद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 85/2025 धारा 10 उ0प्र0 गुण्डागर्दी नियन्त्रण अधि0 1970 व धारा 3/25 आयुध अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया। बाद आवश्यक कार्यवाही अभियुक्त उपरोक्त को मा0 न्यायालय के समक्ष पेशी हेतु भेजा गया।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
1. उ0नि0 देवीशंकर मिश्रा
2. हे0कां0 विनय कुमार सोमवंशी 3. हो0गा0 बृजेन्द्र सिंह
गिरफ्तार अभियुक्त-
विकास राजपूत पुत्र बालेन्द्र राजपूत उम्र करीब 22 वर्ष निवासी ग्राम कुनाटा थाना महोबकंठ जनपद महोबा
अभियुक्त का आपराधिक इतिहासः-
1.मु0अ0सं0 146/2022 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना महोबकंठ
2.मु0अ0सं0 188/2022 धारा 326 भादवि0 थाना महोबकंठ
3.मु0अ0सं0 144/2022 धारा 147,148,149,307,323,325,34,452,504,506 भादवि0
4.मु0अ0सं0 134/2022 धारा 323, 325, 504, 506 भादवि0 थाना पनवाड़ी
5.मु0अ0सं0 443/2024 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना कोतवाली नगर
6.मु0अ0सं0 438/2024 धारा 115(2), 288, 351(2), 352 बीएनएस थाना कोतवाली नगर
7.मु0अ0सं0 01/2025 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट व 109, 3(5), 352 बीएनएस थाना कुलपहाड़
8.मु0अ0सं0 85/2025 धारा 10 उ0प्र0 गुण्डागर्दी नियन्त्रण अधि0 1970 व धारा 3/25 आयुध अधिनियम थाना महोबकंठ