थाना खरेला की पुलिस टीम ने अवैध शस्त्र के साथ 01 नफर अभियुक्त को किया गिरफ्तार
अमरेश राजपूत की खास रिपोर्ट
पुलिस अधीक्षक महोबा श्री प्रबल प्रताप सिंह के निर्देशन में जनपद महोबा में अवैध शस्त्र की रोकथाम एवं अवैध शस्त्र धारक अभियुक्तों के विरुद्ध चलाये जा रहे गिरफ्तारी एवं बरामदगी अभियान के क्रम में आज दिनांक- 23.06.2025 को अपर पुलिस अधीक्षक, श्रीमती वन्दना सिंह व क्षेत्राधिकारी चरखारी, श्री रविकान्त गोंड के निकट पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष खरेला श्रीमती सुषमा चौधरी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा 01 नफर अभियुक्त नीतू सिंह पुत्र देवी सिंह उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम बरांय थाना खरेला जनपद महोबा जिसके कब्जे से 01 अदद तमंचा 315 बोर मय 01 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर नाजायज बरामद करते हुए ग्राम पहरेथा के पास से नियमानुसार गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर अभियुक्त उपरोक्त के विरुद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 54/2025 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया। बाद आवश्यक कार्यवाही अभियुक्त उपरोक्त को मा0 न्यायालय के समक्ष पेशी हेतु भेजा गया ।
गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम
1. थानाध्यक्ष श्रीमती सुषमा चौधरी
2. उ0नि0 श्री ब्रजकिशोर शुक्ला
3. कां0 धर्मेन्द्र सिंह
गिरफ्तार अभियुक्त
नीतू सिंह पुत्र देवी सिंह उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम बरांय थाना खरेला जनपद महोबा