नेहरू इंटर कॉलेज में हुआ मंडली कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ
महोबा पनवाड़ी
आज नेहरू इण्टर कॉलेज पनवाड़ी महोबा में आयोजित मंडलीय कबड्डी प्रतियोगिता का उद्घाटन उ प्र माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष मा सुरेश कुमार त्रिपाठी जी, पूर्व सदस्य विधान परिषद ने फीता काटकर किया। खिलाड़ी से परिचय प्राप्त करने के पश्चात् रैली को संबोधित किया। उनका स्वागत विद्यालय परिवार के एवं विभिन्न जनपद से आए शिक्षक ने किया। धन्यवाद विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ प्रमोद कुमार पाठक ने ज्ञापित किया। संचालन मोतीलाल अहिरवार ने किया।
अमरेश राजपूत की खास रिपोर्ट