मोदी जी के नेतृत्व में भारत बना चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था – क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल
विदेशी ताकतें भारत की प्रगति से घबराई, साजिशों में सक्रिय
महोबा
भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय महोबा में आज “आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान” को लेकर जिला कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला के मुख्य अतिथि कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री प्रकाश पाल जी रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष मोहनलाल कुशवाहा ने की।
मंचासीन अतिथियों में क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी श्री अनूप अवस्थी, पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष जयप्रकाश कुशवाहा, किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष शिव शंकर सिंह ,सांसद कुमार पुष्पेंद्र सिंह चंदेल, पूर्व जिला अध्यक्ष अवधेश गुप्ता, हमीरपुर कोऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष चक्रपाणि त्रिपाठी, जिला पंचायत अध्यक्ष जेपी अनुरागी, सदर विधायक राकेश गोस्वामी, पूर्व मंत्री सिद्ध गोपाल साहू, डॉ. कमलेश सक्सेना, डॉ. संतोष चौरसिया एवं जीतेन्द्र मिश्रा भाजपा सह जिला मीडिया प्रभारी महोबा राम लखन सोनी ,नगर पालिका अध्यक्ष सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यशाला का संचालन जिला उपाध्यक्ष एवं अभियान संयोजक मयंक तिवारी द्वारा किया गया। इस अवसर पर सभी मंडल अध्यक्ष, मंडल संयोजक, जिला पदाधिकारी एवं भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल का संबोधन
अपने उद्बोधन में श्री पाल ने कहा कि “जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने देश की बागडोर संभाली थी तब भारत 11वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था था, और आज उनके नेतृत्व में भारत चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है।”
उन्होंने कहा कि चौथी अर्थव्यवस्था बनने के तुरंत बाद पहलगाम घटना हुई, जो देश की अर्थव्यवस्था को अस्थिर करने और विकास की गति को रोकने की एक सोची-समझी विदेशी साजिश थी। भारत के बढ़ते वैश्विक प्रभाव से विदेशी शक्तियां विचलित हो चुकी हैं।
श्री पाल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी का स्वदेशी मंत्र आज आत्मनिर्भर भारत का आधार बन रहा है। स्वदेशी तकनीक और हथियार आज भारत की शक्ति का विश्व पटल पर प्रमाण दे रहे हैं। यही कारण है कि विदेशी ताकतें भारत की प्रगति से घबराई हुई हैं।
कांग्रेस और विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि “राहुल गांधी विदेशी ताकतों के इशारों पर देश में जातिवाद और भ्रम का माहौल फैलाकर विकास को बाधित करने का कार्य कर रहे हैं। विपक्ष विदेशी विचारधारा का सहारा लेकर देश की एकता और प्रगति को कमजोर करना चाहता है।”
पाल ने कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा कि आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान को जन-जन तक पहुंचाएं और मोदी जी के नेतृत्व में आत्मनिर्भर, सशक्त एवं समृद्ध भारत के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं। खबर जिला मीडिया प्रभारी सतेंद्र प्रताप द्वारा