सदन में मांग सिचाई के लिए किसानों को दिन में ही मिले निर्वाध विद्युत आपूर्ति.. एम एल सी जितेंद सेंगर
आज विधान परिषद शीतकालीन सत्र में नियम 110 के अंतर्गत एमएलसी जितेंद्र सिंह सेंगर एवं एमएलसी अविनाश सिंह चौहान जी द्वारा चित्रकूट, महोबा, बाँदा एवं हमीरपुर जिला के किसानों को क़ृषि सिचाई हेतु सरकार द्वारा किसानों की सुविधाओं को दृश्टिगत रखते हुए रात्रि में 10 घंटे निरन्तर निर्वाध आपूर्ति बिजली सप्लाई किए जाने के आदेश निर्गत किए गए थे जिससे कि किसानों को अपनी फसल की सुचारु रूप से सिचाई कर सके l परन्तु वर्तमान समय में विधुत विभाग द्वारा रात्रि में अत्यधिक कटौती की जा रही हैं जिस कारण से किसानों को अपने खेतोँ में रात्रि में सिचाई करने में काफ़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैँ l
वर्तमान में पड़ रही अत्यधिक सर्दी एवं विधुत विभाग द्वारा की जा रही कटौती को दृष्टिगत रखते हुऎ किसानों को अपने फसलों की सिचाई करने हेतू दिन में ही 10 घंटे की निर्वाध विद्युत सप्लाई किया जाना नितांत आवश्यक है जिससे किसान अपनी फसलों की सूचारू रूप से सिचाई कर सके l
अस्तु लोक महत्व के सूनिश्चित विषय पर सरकर का ध्यान आकर्षित करते हुए जनपद महोबा, हमीरपुर, चित्रकुट, एवं बांदा के किसानों को कृषि सिचाई हेतू दिन में ही 10 घंटे की निर्वाध विद्युत सप्लाई कराकर सदन में वक्ताव्य/ चर्चा कराई जाने की मांग करता हूं
माननीय सभापति जी द्वारा सरकर को आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देश दिए l