एमएलसी जितेन्द्र सेंगर द्वारा महोबा, हमीरपुर मुख्यालय में मीटिंग हाल/ ओडोटोरियम निर्माण एवं उच्च शिक्षा हेतु बालिका छात्रावास हेतू सदन में रखी मांग

अमरेश राजपूत
0
एमएलसी जितेन्द्र सेंगर द्वारा महोबा, हमीरपुर मुख्यालय में मीटिंग हाल/ ओडोटोरियम निर्माण एवं उच्च शिक्षा हेतु बालिका छात्रावास हेतू सदन में रखी मांग

अमरेश राजपूत की खास रिपोर्ट
1....आज 23 दिसंबर,विधान परिषद शीतकालीन सत्र में एमएलसी जितेंद्र सिंह सेंगर द्वारा नियम 115 के अंतर्गत जिला हमीरपुर एवं ज़िला महोबा में ज़िला मुख्यालय में क्षेत्र के शासकीय कार्य एवं जिला स्तर पर मीटिग रूम नहीं हैँ जनहित में पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर विकास योजना के अंतर्गत बहुउद्देशीय प्रेक्षाग्रह /ओडिटोरियम की स्थापना न होने से जनपद के निवासी गण उपेक्षा का अनुभव कर रहे हैँ अतः उक्त योजना के अंतर्गत जनपद हमीरपुर एवं जनपद महोबा में ज़िला मुख्यालय में आडिटोरियम /प्रेक्षाग्रह की स्थापना कराए जाने हेतु सदन के माध्यम से अविलम्ब कार्यवाही किए जाने की मांग करता हूँ l
2.....शीतकालीन सत्र में नियम 110 के अंतर्गत सदन का ध्यान आकृस्ट कराया कि जनपद महोबा मुख्यालय में उच्च शिक्षा हेतु अध्ययनरत  छात्राओं के आवासीय सुविधा हेतु बालिका छात्रावास के निर्माण कराकर संचालन कराए जाने हेतु आकृष्ट कराना चाहते हैँ l
जनपद महोबा में बालिका छात्रावास न होने के कारण आवासीय असुविधा के चलते बीच में ही छात्राओं को अपनी पढ़ाई छोड़ने को मजबूर होना पड़ता हैँ जनहित में वीरभूमि राजकीय महाविद्यालय की शासकीय भूमि में बालिका छात्रावास बनवाये जाने हेतु आवश्यक कार्यवाही कराकर सदन में वक्तव्य एवं चर्चा कराए जाने की मांग करते हैँ

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)