एमएलसी जितेंद्र सिंह ने सदन के माध्यम से ज़िला अस्पताल में ह्रदय रोग,शिशु रोग,हड्डी विशेषज्ञ,एवं फिजिसियन के नियुक्ति की मांग
विधान परिषद शीतकालीन सत्र के अंतिम दिवस पर सदस्य विधान परिषद जितेन्द्र सिंह सेंगर द्वारा नियम 110 के अंतर्गत ज़िला चित्रकूट, महोबा एवं हमीरपुर ज़िला चिकित्सालय में ह्रदय रोग, बाल विशेषज्ञ एवं हड्डी स्पेशलिस्ट, फिजिशियन /सर्जन की उपलब्धता न होने की वजह से मरीजों को बाहर रिफर किया जा रहा हैँ जिससे आम गरीब जन मानस को मज़बूरी में अनावश्यक व्यय का सामना करना पड़ता हैँ l अतः जनहित में ज़िला अस्पतालो में हड्डी रोग, बाल रोग, ह्रदय रोग एवं फिजिशीयन /सर्जन की नियुक्ति अविलम्भ की जाए स्थानीय क्षेत्र वासियों को लाभ प्राप्त हो सके l
2...ज़िला महोबा खरेला क़स्बा में मुख्य मार्ग से पुलिस थाना के बगल से मंगली बाजार तक लगभग 1 किलोमीटर सीसी सड़क के निर्माण की मांग सदन में रखी l