सदर विधायक राकेश गोस्वामी की बड़ी पहल सदर मे हुए किसानो के फसल बीमा मे हुए घोटाले की जाच की माँग
करोड़ों के घोटाले की एसआईटी से उच्च स्तरीय जाँच करवाने की सदर विधायक ने सदन में उठाई मांग
महोबा। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में बुंदेलखंड क्षेत्र में हुए करोड़ों के घोटाले की एसआईटी से उच्च स्तरीय जाँच करवाने की सदर विद्यायक राकेश गोस्वामी ने सदन से मांग की है l उन्होंने बताया कि जनपद महोबा एवं झांसी में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में लगभग करोड़ों के घोटाले का मामला तीन माह पहले प्रकाश में आया था। घोटालेबाजो ने बीमा कम्पनी से सांठ गाँठ करके न सिर्फ किसानों की भूमि के बल्कि नदी, जंगल, पहाड़ आदि के भी फर्जी बीमा करके रकम हड़प ली। वर्ष 2024 में खरीफ फसल के दौरान हुये गए इस घोटाले का खुलाशा खराब फ़सल के पिछले दिनों मुआवजे का वितरण के दौरान हुआ। इसी प्रकार बुन्देलखण्ड के प्रत्येक जिले में भी इसी तरह के घोटाले सामने आ रहें है। उक्त घोटाले में बीमा कंपनी, जनसेवा केंद्र संचालकों और कृषि विभाग मिलीभगत भी है। जबकि प्रभावित किसानों को फसल बीमा का मुआवजा नहीं मिल रहा है।जालसाजों ने इस घोटाले को अंजाम देने के लिए चकबंदी प्रक्रिया वाले गांव को निशाना बनाया गया, जहां पोर्टल पर भू-स्वामी और बटाईदार का डाटा प्रदर्शित नहीं होता है। इसका फायदा उठाकर जालसाजों ने 10 रुपये के स्टांप पर फर्जी बटाईदार बनकर जमीन का बीमा करा लिया और फिर क्लेम भी प्राप्त कर लिया। यहां हैरान करने वाली बात तो यह है कि बीमा कंपनी ने बिना सत्यापन ही क्लेम का भुगतान कर दिया, यदि सत्यापन सही ढंग से होता तो शायद इस फर्जीवाड़ा से बचा जा सकता था। कुल मिलाकर बीमा कर्मियों एवं कृषि विभाग की संलिप्तता भी स्पष्ट झलक रही है।
अतः जनपद के अतिरिक्त बुन्देलखण्ड के समस्त जनपदों में प्रधानमंत्री फ़सल बीमा योजना में हुये करोड़ों के घोटाले की एसआईटी से उच्च स्तरीय जाँच करवाने की सदन में मांग उठाई है।