कुलपहाड़ महोबा
अंबेडकर पाठशाला शिक्षा सेवा फाउंडेशन द्वारा बसंत पंचमी एवं पराक्रम दिवस मनाया गया
कुलपहाड़ तहसील के ग्राम रिछा में बसंत पंचमी एवं नेता जी सुभाषचंद्र बोस जयंती पराक्रम दिवस के अवसर पर पठन पाठ्य सामग्री वितरित की गई अंबेडकर पाठशाला शिक्षा सेवा फाउंडेशन के तत्वाधान में संचालित नि:शुल्क अम्बेडकर पाठशाला ग्राम रिछा एवं अम्बेडकर पाठशाला खंदिया चरखारी निरंतर संचालित है फाउंडेशन के डायरेक्टर इन्द्र कुमार के निर्देशानुसार कार्यक्रम आयोजित किए गए अम्बेडकर पाठशाला ग्राम रिछा व पाठशाला खंदिया में ब्लॉक कॉर्डिनेटर आनंद पाल के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें अतिथि के रूप में श्री हरीसिंह राजपूत रहे हरी सिंह ने बताया कि बसंत पंचमी पर्व माघ मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है। यह पर्व ज्ञान,विद्या, संगीत और सृजनात्मकता की देवी मां सरस्वती की पूजा के लिए समर्पित है। इस दिन को वसंत ऋतु की शुरुआत के रूप में भी मनाया जाता है, जो नई ऊर्जा और प्रकृति में बहार का प्रतीक है और वही ब्लॉक कॉर्डिनेटर आनंद पाल ने बताया कि पराक्रम दिवस हर साल 23 जनवरी को मनाया जाता है, जो नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती। यह दिवस उनके अदम्य साहस, देशभक्ति और स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान को सम्मानित करने के लिए मनाया जाता है। यह दिवस युवाओं में देशभक्ति, साहस और दृढ़ संकल्प की भावना को जगाने के लिए मनाया जाता है। नेताजी का आदर्श वाक्य *तुम मुझे खून दो,मैं तुम्हें आजादी दूंगा ll* नेता जी के आदर्शों को अपनाने और भारत को एकजुट और आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रेरित करता है इस मौके पर वीर प्रजापति,संजू अहिरवार एवं
पाठशाला शिक्षक कार्यकर्ता मनीष अहिरवार, रूपेन्द्र पाल,मनीष सहित छात्र छात्राएं उपस्थित रहे। उपस्थित अतिथि कार्यकर्ताओं ने समस्त छात्र छात्रों, बच्चों को बसंत पंचमी , और पराक्रम दिवस की शुभकामनाएं दी और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामनाएं की l