एसआईआर में कोई मतदाता न छूटे.. एमएलसी जितेंद्र सिंह सेंगर
विधान परिषद सदस्य जितेंद्र सिंह सेंगर चरखारी नगर मण्डल में भाजपा संगठन द्वारा आवंटित स्थित शक्ति केंद्र रामनगर, बूथ संख्या- 378 खंदिया में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के अंतर्गत महत्वपूर्ण बैठक कर स्थानीय घरों में संपर्क किया l
उपस्थित कार्यकर्ताओं व नागरिकों को SIR अभियान की प्रक्रिया, उद्देश्य एवं महत्व के साथ-साथ मतदाता सूची के शुद्धिकरण हेतु मृतक मतदाताओं के नाम हटाने, स्थानांतरित मतदाताओं के संशोधन तथा नए मतदाताओं के नाम जोड़ने के लिए फॉर्म-6, 7 व 8 की जानकारी दी ।
इस अवसर पर साथ मे पूर्व ब्लॉक प्रमुख श्री करण सिंह राजपूत जी,सैनिक प्रकोष्ठ जिला संयोजक श्री कुलदीप भटनागर जी, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ जिला संयोजक श्री मनोज द्विवेदी जी, शक्ति केंद्र संयोजक श्री अभिषेक चौबे जी, श्री रविंद्र सिंह चौहान जी, बूथ अध्यक्ष श्री रमेश चंद्र तिवारी जी,श्री मोहन लाल द्विवेदी जी, सभासद श्री हरिहर रैकवार जी सहित पदाधिकारी, कार्यकर्ता बंधु एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।