12/01/2026
चरखारी
अंबेडकर पाठशाला शिक्षा सेवा फाउंडेशन के तत्वाधान में राष्ट्रीय युवा दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया स्वामी विवेकानंद जी को किया याद
अंबेडकर पाठशाला शिक्षा सेवा फाउंडेशन के तत्वाधान में निरंतर संचालित नि:शुल्क अम्बेडकर पाठशाला चरखारी नगर के मोहल्ला रूपनगर,खंदिया चरखारी में स्वामी विवेकानंद जी की जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाई गई l
*इस अवसर पर भाषण,कहानी, प्रतियोगिता में प्रतिभागी छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया*
कार्यक्रम का आयोजन फाउंडेशन के डायरेक्टर इन्द्र कुमार कुशवाहा की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया गया इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में श्री युवराज सेंगर जी फाउंडेशन के संयोजक एवं समाजसेवी (भाजपा मंडल उपाध्यक्ष) रहे l
युवराज सेंगर ने बताया कि स्वामी विवेकानंद जी एक महान भारतीय दार्शनिक, वक्ता, और लेखक थे। उनका जन्म 12 जनवरी 1863 को कोलकाता में हुआ था। उनका बचपन का नाम नरेन्द्र नाथ दत्त था स्वामी जी के जीवन पर प्रकाश डाला और कहानी के माध्यम से बच्चों को मार्गदर्शित किया विवेकानंद जी ने प्रेसीडेंसी कॉलेज में पढ़ाई की और वहीं डायरेक्टर इन्द्र कुमार कुशवाहा ने बताया कि स्वामी विवेकानंद जी की सन 1881 में स्वामी रामकृष्ण परमहंस से मुलाकात हुई और उनके शिष्य बन गए। स्वामी रामकृष्ण ने उन्हें वेदांत और अद्वैत वेदांत की शिक्षा दी। विश्व धर्म सम्मेलन,अमेरिका के शिकागो में सन 1893 में शिकागो में विश्व धर्म सम्मेलन में स्वामी विवेकानंद जी ने भारतीय संस्कृति और वेदांत की प्रतिनिधित्व किया। और वहीं पवन कुशवाहा एबीवीपी के SFS प्रांत संयोजक ने बताया कि उनके भाषण ने दुनिया भर में धूम मचा दी और उन्हें एक महान वक्ता के रूप में स्थापित किया।
सन 1897 में स्वामी विवेकानंद जी ने रामकृष्ण मिशन की स्थापना की,स्वामी विवेकानंद जी का निधन 4 जुलाई 1902 को बेलूर मठ, कलकत्ता में हुआ था। इस अवसर पर बच्चों को पठन पाठ्य सामग्री वितरित की गई इस मौके पर लालता प्रसाद रैकवार, मनीष,कार्तिक,नैतिक खुशबू,हिमांशी,रागनी सहित छात्र छात्राओं ने कहानी,भाषण प्रतियोगिता में भाग लिया भारी संख्या में बच्चें उपस्थित रहे l