जनतंत्र में जनहित ही सर्वोपरि है.. एमएलसी जितेन्द्र सिंह सेंगर
समितियों का उद्देश्य यही है कि नागरिको की परेशानियों का न्याय पूर्ण समाधान कार्यपालकों द्वारा निर्धारित समय सीमा में किया जाए
आज 8 जनवरी, विधान भवन लखनऊ में उत्तर प्रदेश की संसदीय एवं सद्भाव समिति की बैठक में सदस्य विधान परिषद जितेन्द्र सिंह सेंगर ने बतौर समिति सदस्य प्रतिभाग कर सम्बद्ध विभाग से सम्बंधित जनहित में समिति के माध्यम से विषयों को प्रस्तुत किया । लोक निर्माण विभाग, खेल एवं युवा कल्याण,औद्योगिक विकास, यूपीडा, सिचाई एवं आर ई एस विभाग से सम्बंधित विषयो पर विभिन्न प्रस्तरों पर चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिए l
बैठक में निम्न विषयों पर चर्चा हुई
1.खरेला एवं मुस्करा के मध्य बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे पर कट का निर्माण जो क्षेत्र वासियों की बड़ी मांग है यूपीडा के अन्य अधिकारी उपस्थित थे लेकिन यूपीडा के मुख्य कार्य पालक अधिकारी अनुपस्थित होने से समिति ने अगली बैठक में सी ई ओ को अनिवार्य रूप से उपस्थित होने के निर्देश दिए l
2.महोबा में ज़िला स्तरीय राजकीय स्टेडियम में युवा खिलाड़ियों की मंशा अनुरूप आवश्यक एवं आधुनिक उपकरण एवं अन्य सुविधाओं से परिपूर्ण हो ताकि युवाओ को विभिन्न खेल की तैयारी प्रतियोगिता हेतु बाहर न जाना पड़े युवाओं की तैयारी अच्छी हो सके एवं प्रतिदिन सुबह सैकड़ो की संख्या में वरिष्ठ नागरिकों, युवाओं, महिलाओं को मॉर्निंग वॉक में आने वालों के लिए स्टेडियम में प्रकाश, शुद्ध पेय, बैठने के लिए बेंच एवं हरित वातावरण के लिए आवश्यक सुविधा को प्राथमिकता मिलना चाहिए खेल सचिव श्री वाई सुहास ने जिले से विभाग द्वारा उक्त कार्यों हेतु प्रस्ताव मंगवा कर इसी सत्र में वित्तीय स्वीकृति का आश्वासन प्रदान कर सदन को अवगत कराया l
बैठक में औद्योगिक विकास अपर मुख्य सचिव श्री आलोक कुमार जी, पीडब्लूडी प्रमुख सचिव श्री अजय चौहान जी, खेल एवं युवा कल्याण सचिव श्री वाई सुवास जी सहित वरिष्ठ अधिकारी गणमौजूद रहे l
समिति सभापति श्री सी पी चंद जी, सदस्य एमएलसी श्री अनूप गुप्ता जी, सदस्य jसदस्य एमएलसी श्री साकेत मिश्र जी, सदस्य एमएलसी जीतेन्द्र सिंह सेंगर द्वारा आवश्यक निर्देश दिए l