थाना महोबकंठ की पुलिस टीम ने 01 नफर वारण्टी अभियुक्त को किया गिरफ्तार।

अमरेश राजपूत
0
थाना महोबकंठ की पुलिस टीम ने 01 नफर वारण्टी अभियुक्त को किया गिरफ्तार।

अमरेश राजपूत की खास रिपोर्ट
पुलिस अधीक्षक महोबा प्रबल प्रताप सिंह के निर्देशन में जनपद महोबा में माननीय न्यायालय द्वारा निर्गत वारण्टों के अनुपालन एवं वांछित/वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में दिनांक 16.02.2026 को प्रभावी कार्यवाही की गई।
उक्त अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक महोबा वन्दना सिंह एवं क्षेत्राधिकारी कुलपहाड़ रविकान्त गौड़ के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक महोबकंठ श्री विनोद कुमार के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा कार्रवाई की गई।
माननीय न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट कुलपहाड़, जिला महोबा द्वारा निर्गत वारण्ट परिवाद संख्या 636/2019, धारा 323/504/506 भा.दं.वि. से संबंधित 01 नफर वारण्टी किशोरी पुत्र धुन्धा, उम्र करीब 50 वर्ष, निवासी ग्राम नैपुरा थाना महोबकंठ, जनपद महोबा को ग्राम नैपुरा से गिरफ्तार किया गया।
• अभियुक्त को विधिक प्रक्रिया पूर्ण करते हुए पुलिस हिरासत में लिया गया तथा आवश्यक वैधानिक कार्यवाही संपादित कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेशी हेतु भेजा गया।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:
1. उ0नि0 दीक्षा सिंह, थाना महोबकंठ, जनपद महोबा
2. का0 तेज सिंह थाना महोबकंठ, जनपद महोबा

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)