एमएलसी जितेन्द्र सिंह सेंगर ने कबरई मे खेल मैदान की मांग सदन मे रखी
आज विधान परिषद बजट सत्र मे नियम 110 के अंतर्गत सूचना मे जनपद महोबा के नगर पंचायत कबरई एक औद्योगिक नगरी हैँ l यहाँ पर हज़ारो श्रमिक कार्य कर रहे हैँ l वर्तमान समय मे क़स्बा कबरई नगरीय क्षेत्र हैँ लेकिन उक्त क़स्बा मे कोई खेल का मैदान न होने के कारण नगर एवं आसपास के गरीब बच्चों को जो खेल मे रूचि रखते हैँ उनके जीवन मे खेल का बढ़ावा नहीं मिल पा रहा हैँ l ग्रामीण एवं आस पास के गरीब समुदाय के बच्चों की उत्थान के लिए सरकार कई योजना चल रही हैँ जिससे उनका भविष्य उज्जवल हो सके, जिस कारण से जनपद महोबा के क़स्बा कबरई नगरीय क्षेत्र मे एक खेल का मैदान स्थापित किया जाना नितांत आवश्यक हैँ जिससे युवाओ मे मानसिक, शारीरिक एवं सामाजिक उत्थान होगा l
अस्तु लोक महत्व के इस सुनिश्चित विषय पर सरकार का ध्यान आकर्षित करते हुए जनपद महोबा कस्बा कबरई नगरीय क्षेत्र में गरीब समुदाय के बच्चों के खेलने एवं उनके सामाजिक उत्थान को दृष्टिगत रखते हुए खेल मैदान की स्थापना कराते हुए सदन मे वक्तव्य/ चर्चा कराए जाने की मांग करता हूं
सभापति जी द्वारा उक्त के संबंध मे आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देशित किया