चरखारी: अंबेडकर पाठशाला शिक्षा सेवा फाउंडेशन द्वारा महाशिवरात्रि के अवसर पर नि:शुल्क अम्बेडकर पाठशाला में बच्चों को फल वितरण किया

अमरेश राजपूत
0
चरखारी: अंबेडकर पाठशाला शिक्षा सेवा फाउंडेशन द्वारा महाशिवरात्रि के अवसर पर नि:शुल्क अम्बेडकर पाठशाला में बच्चों को फल वितरण किया

अमरेश राजपूत की खास रिपोर्ट
चरखारी नगर के मोहल्ला रूपनगर, खंदिया में अम्बेडकर पाठशाला शिक्षा सेवा फाउंडेशन के तत्वाधान में निरंतर संचालित नि:शुल्क अम्बेडकर पाठशाला में शिवरात्रि के अवसर पर बच्चों को फल वितरण किया गया इस मौके पर फाउंडेशन के डायरेक्टर इन्द्र कुमार एवं कुलदीप साहू हजारी उप सचिव, व अनिल कुशवाहा अध्यक्ष,रवि यादव प्रबंधक,रामदयाल रैकवार,शिवम शुक्ला उपस्थित रहे इस मौके पर रवि यादव ने बताया कि महाशिवरात्रि पर्व  भगवान शिव की पूजा और आराधना के लिए मनाया जाता है। यह त्योहार फाल्गुन मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन भगवान शिव की पूजा करने से सुख-समृद्धि आती है l वहीं अनिल कुशवाहा ने बताया कि चरखारी नगर में यह नि:शुल्क पाठशाला 6 वर्षों से निरंतर संचालित है इस पाठशाला में कक्षा 1 से लेकर 8 तक के बच्चों प्रतिदिन 2 घंटे शिक्षा,सेवा,संस्कार की पाठशाला संचालित होती है साथ ही प्रतियोगी परीक्षाओं कम्पटीशन की तैयारी करने वाले विद्यार्थी भी इस पाठशाला लाइब्रेरी में पढ़ते है इस मौके पर पाठशाला संचालक मनीष कुमार,एवं शिवम शुक्ला ने बच्चों को पेन वितरित किए,सोहित राम तिवारी,शिवांशु ,हरिओम,आदर्श,नैतिक सहित छात्र छात्राएं बच्चे मौजूद रहे l

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)