एमएलसी जितेन्द्र सेंगर द्वारा प्रमुख सड़को के नवनिर्माण के लिए धन आवंटन की रखी मांग

अमरेश राजपूत
0
एमएलसी जितेन्द्र सेंगर द्वारा प्रमुख सड़को के नवनिर्माण के लिए धन आवंटन की रखी मांग

अमरेश राजपूत की खास रिपोर्ट
आज 13 फरवरी,विधान परिषद बजट सत्र मे नियम 110 के अन्तर्गत सदन के माध्यम से सरकार का ध्यान आकृस्ट कराया कि जनपद महोबा के तहसील चरखारी के ग्राम कुआ से ग्राम पुन्नीया तक लगभग छह किलोमीटर, ग्राम बारी से ग्राम बघारी तक लगभग पाँच किलोमीटर एवं ग्राम बालचौर से ग्राम स्वासा माफ़ तक लगभग तीन किलोमीटर तक तीनों ग्रामो की सड़के/मार्ग अत्यंत ख़राब हैँ जिसके कारण तीनों ग्रामो से जुड़े ग्रामीणों को आवागमन मे कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा हैँ एवं ग्रामीणों को चिकित्सा हेतु शहर मे जाने हेतु कई दुर्घटनाए भी हो चुकी हैँ इलाज के अभाव मे स्थिति बहुत ही नाजुक एवं भयानक हो जाती हैँ l
उक्त सड़क /मार्ग का नवनिर्माण कराया जाना अति आवश्यक हैँ l
अतः सदन के माध्यम से उक्त तीनों मार्ग के नव निर्माण हेतु शाशन स्तर से धन आवंटित कर स्वीकृत कराया जाना नितांत आवश्यक हैँ, उक्त सम्बन्ध मे सदन मे वक्तव्य/चर्चा की मांग करता हूँ l
सभापति द्वारा आवश्यक कार्यवाही हेतु सरकार को निर्देशित किया l

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)