एमएलसी जितेंद्र सिंह सेंगर द्वारा सदन के माध्यम से महोबा में खनिज यूनिवर्सिटी की रखी मांग
आज विधान परिषद बजट सत्र में नियम 115 के अंतर्गत सदन का ध्यान आकृष्ट कराया कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा हर जिले में एक यूनिवर्सिटी बनाई जाने की सहमति प्रदान की जा चुकी है l जनपद महोबा के अंतर्गत वन डिस्टिक एवं वन यूनिवर्सिटी में खनिज न्यास के धन से खनिज यूनिवर्सिटी की स्थापना कराई जाने की ओर ध्यान आकर्षित करना है उत्तर प्रदेश का जनपद महोबा गुरु गोरखनाथ जी की तपोभूमि रही है जनपद महोबा शिक्षा के क्षेत्र में सर्वाधिक पिछड़ा हुआ क्षेत्र है जिसके कारण महोबा जनपद अन्य प्रदेश के जनपदों की अपेक्षा संसाधनों से पिछड़ा है जिससे महोबा का विकास नहीं हो पा रहा है जनपद महोबा खनिज बाहुल्य जिला है यह करोड़ों रुपए का वार्षिक राजस्व जाता है महोबा में जनहित/ किसानो के हित तथा प्रत्यक्ष / अप्रत्यक्ष रूप से क्षेत्र की गरीब जनता को रोजगार को दृष्टिगत रखते हुए खनिज न्यास के धन से खनिज यूनिवर्सिटी की स्थापना किया जाना नितांत आवश्यक है l
इस लोकमहत्त्व के सुनिश्चित विषय पर सदन का ध्यान आकर्षित करते हुए जनहित में जनपद महोबा के अंतर्गत वन जिला वन यूनिवर्सिटी से खनिज न्यास के धन से एक खनिज यूनिवर्सिटी की स्थापना किए जाने हेतु सदन के माध्यम से अविलम्भ कार्रवाई किए जाने की मांग करता हूं l माननीय सभापति विधान परिषद कुंवर मानवेंद्र सिंह जी द्वारा शासन को आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देशित किया