एमएलसी जितेन्द्र सेंगर द्वारा कुलपहाड़ के किसानों को खतौनी न मिलने का मुद्दा उठाय
अमरेश राजपूत की खास रिपोर्ट
आज विधान परिषद बजट सत्र में सदस्य विधान परिषद जितेंद्र सिंह सेंगर द्वारा नियम 111 के अंतर्गत सदन का ध्यान आकृस्ट कराया कि विगत 30 जुलाई 2022 को मौजा कुलपहाड़ के अंतर्गत लगभग 3200 खातेदार एवं लगभग 7500 एकड़ कृषि भूमि अच्छादित है धारा 52 का प्रकाशन हो जाने के बावजूद किसानो की मृत्यु उपरांत वरासत एवं नामांतरण प्रक्रिया नहीं हो पा रही है जिसके कारण मौजा कुलपहाड़ के किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा का लाभ नहीं मिल पा रहा है एवं शासन द्वारा ई फॉर्मर रजिस्ट्री भी तकनीकी के कारण नहीं हो पा रही है जबकि चकबंदी प्रक्रिया और राजस्व विभाग द्वारा खतौनी टंकर का कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है जिससे राजस्व विभाग द्वारा राजस्व खतौनी भी कंप्यूटरीकृत उपलब्ध नहीं हो पाने के कारण क्षेत्रीय किसानों में मायूसी है, उक्त किसनो के हित में मौजा कुलपहाड़ के किसानों की खतौनी को राजस्व विभाग में कंप्यूटर अभिलेख के द्वारा अतिशीघ्र जारी कराया जाना नितांत आवश्यक है अतः जनहित में अविलम्बनीय विषय पर सदन का ध्यान आकर्षित करते हुए जनपद महोबा के मौजा कुलपहाड़ के किसानों की खतौनी राजस्व विभाग के द्वारा कंप्यूटर अभिलेख में अति शीघ्र जारी कराए जाने हेतु आवश्यक कार्रवाई कराई जाने की सदन में वक्तव्य दिलाए जाने की मांग करता हूं उक्त प्रकरण में सभापति कुंवर मानवेन्द्र सिंह जी द्वारा शासन को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए l