थाना कबरई पुलिस टीम ने 02 नफर वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अमरेश राजपूत
0
थाना कबरई पुलिस टीम ने 02 नफर वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अमरेश राजपूत की खास रिपोर्ट
नवागत पुलिस अधीक्षक महोबा, श्री शशांक सिंह के निर्देशन में जनपद महोबा में अपराध की रोकथाम हेतु आपराधिक घटनाओं में संलिप्त वांछित एवं वारण्टी अभियुक्तों की चेकिंग एवं उनकी गिरफ्तारी/बरामदगी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अनुपालन में आज दिनांक 01.04.2026 को अपर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वन्दना सिंह व क्षेत्राधिकारी नगर श्री अरुण कुमार सिंह के निकट पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष कबरई श्री सत्यवेन्द्र सिंह भदौरिया द्वारा गठित व0उ0नि0 अनुरूद्ध प्रताप सिंह मय उ0नि0 अनुज कुमार सिंह मय हमराह कां0 राहुल अग्निरोत्री व कां0 कुँवर पाल के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 71/2026 धारा 352/115(2)/351(3)/109(1) बीएनएस से सम्बन्धित 02 नफर वांछित अभियुक्तगण क्रमशः 1.सुमित सिंह पुत्र राजेन्द्र सिंह उम्र 23 वर्ष 2.सुभाष पुत्र सभाजीत उम्र 19 वर्ष निवासीगण ग्राम रैवारा थाना कबरई जनपद महोबा को कस्बा कबरई थाना कबरई के पास से नियमानुसार गिरफ्तार किया गया। जिनके कब्जे से 01 अदद तंमचा 315 बोर नाजायज व 01 अदद खोखा कारतूस 315 बोर एंव 02 अदद कारतूस 315 बोर व एक अदद मोटरसाइकिल पल्सर यूपी 78 एच यू 8269 बरामद की गई। अभियुक्तगण के कब्जे से हुई बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 3(5) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोत्तरी की गयी। बाद आवश्यक कार्यवाही अभियुक्तगण उपरोक्त को मा0 न्यायालय के समक्ष पेशी हेतु भेजा गया। 
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम –* 
* 1.व0उ0नि0 अनुरुद्ध प्रताप सिंह 
* 2.उ0नि0 अनुज कुमार सिंह
* 3.कां0 राहुल अग्निहोत्री 
* 4.कां0 कुँवर पाल
*गिरफ्तार अभियुक्त-*  
* 1.सुमित सिंह पुत्र राजेन्द्र सिंह उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम रैवारा थाना कबरई जनपद महोबा
* 2. सुभाष पुत्र सभाजीत उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम रैवारा थाना कबरई जनपद महोबा
*बरामदगी –* 
* अभियुक्तगण के कब्जे से 01 अदद तमंचा .315 बोर नाजायज, 01 अदद खोखा कारतूस .315 बोर, 02 अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर तथा 01 अदद मोटरसाइकिल पल्सर संख्या UP 78 HU 8269 बरामद हुई।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)