थाना कबरई पुलिस टीम द्वारा ₹25,000 के इनामिया वांछित अभियुक्त को अवैध तमंचा व कारतूस सहित गिरफ्तार किया गया।

अमरेश राजपूत
0
थाना कबरई पुलिस टीम द्वारा ₹25,000 के इनामिया वांछित अभियुक्त को अवैध तमंचा व कारतूस सहित गिरफ्तार किया गया।

अमरेश राजपूत की खास रिपोर्ट
 पुलिस अधीक्षक महोबा, श्री शशांक सिंह के निर्देशन में जनपद महोबा में आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी रोक व जनपदवासियों में सुरक्षित परिवेश की भावना जागृत किये जाने के उद्देश्य से जनपद में अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहे ईनामिया, पुरस्कार घोषित व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत आज दिनांक 06.04.2026 को अपर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वन्दना सिंह व क्षेत्राधिकारी नगर श्री अरुण कुमार सिंह के निकट पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष कबरई श्री सत्यवेन्द्र सिंह भदौरिया द्वारा गठित व0उ0नि0 अनुरूद्ध प्रताप सिंह मय उ0नि0 अनुज कुमार सिंह मय हमराह कां0 धर्मेन्द्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0स0 71/26 धारा 352/115(2)/351(3)/109(1)/3(5) बीएनएस से सम्बन्धित ₹25,000 रू0 का इनामिया वांछित अभियुक्त सुरजीत उर्फ बिल्लर पुत्र उदय पाल उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम डहर्रा थाना कोतवाली नगर जनपद महोबा को मकरबई जाने वाले रास्ते के पास से नियमानुसार गिरफ्तार किया गया। जिसके कब्जे से 01 अदद अवैध तंमचा 315 बोर व 01 अदद जिंदा कारतूस 315 बोर नाजायज बरामद किया गया। अभियुक्त के कब्जे से हुई अवैध शस्त्र की बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 3/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोत्तरी की गयी। बाद आवश्यक कार्यवाही अभियुक्त उपरोक्त को मा0 न्यायालय के समक्ष पेशी हेतु भेजा गया।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम –* 
1. उ0नि0 अनुरुद्ध प्रताप सिंह
2. उ0नि0 अनुज कुमार सिंह
3. कां0 धर्मेन्द्र कुमार 
*गिरफ्तार अभियुक्त-*  
* सुरजीत उर्फ बिल्लर पुत्र उदय पाल उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम डहर्रा थाना कोतवाली नगर जनपद महोबा
*बरामदगी -*  
* अभियुक्त के कब्जे से 01 अदद अवैध तंमचा 315 बोर व 01 अदद जिंदा कारतूस 315 बोर नाजायज बरामद किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)