बेमौसम वर्षा एवं ओला वृष्टि फसल का सर्वे कर जल्द मिलेगा मुआवजा.. एम एल सी जितेन्द्र सिंह सेंगर
विगत दिनों जिला हमीरपुर,बांदा, चित्रकूट एवं महोबा जिला में बेमौसम वर्षा एवं ओलावृष्टि के कारण किसानों की फसलों की व्यापक क्षति हुई थी सदस्य विधान परिषद जितेन्द्र सिंह सेंगर द्वारा शासन को पत्र के माध्यम से अवगत कराया था,आयुक्त महोदय द्वारा चित्रकूट मंडल के महोबा, हमीरपुर, बांदा एवं चित्रकूट के जिलाधिकारियों को फसल का नुकसान का अविलंब सर्वेक्षण करा कर आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया है, जिससे किसानों को उचित मुआवजा राशि समय पर वितरित किया जा सके l सदस्य विधान परिषद जितेन्द्र सिंह सेंगर ने कहा है कि किसान हित सर्वोपरि है हमारी सरकार हर कदम में किसानों के साथ है, गेहूं खरीद में वारदाना की कमी होने के कारण पर्याप्त खरीद न होने की शिकायत भी उच्चाधिकारियों से की है अविलंब वारदाना आपूर्ति सुनिश्चित करने को कहा है ताकि किसानों को परेशानी का सामना न करना पड़े l
एम एल सी द्वारा आयुक्त महोदय ने पत्र पर त्वरित कार्यवाही के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया है