डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पर पनवाड़ी में निकली भव्य शोभायात्रा
बैंड-बाजों, नीले झंडों और जय भीम नारों से गूंजा कस्बा, दिनभर चले सामाजिक कार्यक्रम
मेंन बाजार पनवाड़ी में भाजपा शह जिला मीडिया प्रभारी महोबा राम लखन सोनी द्वारा भव्य स्वागत किया गया
पनवाड़ी (महोबा)। भारत रत्न, संविधान निर्माता एवं सामाजिक न्याय के महानायक डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती मंगलवार को पनवाड़ी कस्बे में बड़े उत्साह, श्रद्धा और गरिमामय वातावरण में मनाई गई। अंबेडकर समिति पनवाड़ी एवं रविदास कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसका नेतृत्व समिति अध्यक्ष रवि चौधरी ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ रविदास मंदिर से बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।
शोभायात्रा में हजारों की संख्या में युवा नीले झंडे लेकर शामिल हुए और पूरे कस्बे में "जय भीम", "बाबा साहब अमर रहें" के नारे गूंजते रहे। महिलाओं की बड़ी भागीदारी विशेष आकर्षण रही। नारी शक्ति नीली पगड़ी धारण कर डीजे की धुनों पर नृत्य करती हुई आगे चल रही थी, जिससे वातावरण पूरी तरह उत्साहपूर्ण बना रहा।
जुलूस रविदास मंदिर से प्रारंभ होकर जंटपुरा, तिवारीपुरा, मैन बाजार, बजनापुरा, पाठकपुरा, ब्लॉक बाईपास, देवगनपुरा, अग्निहोत्रीपुरा, रहुनियापुरा, अलीपुरा, बस स्टैंड, राठ तिगैला और टेंडली मार्गों से होते हुए अंबेडकर पार्क पहुंचकर संपन्न हुआ। मार्ग में विभिन्न स्थानों पर समाजसेवियों द्वारा पंडाल लगाकर जलपान की व्यवस्था की गई तथा पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया गया। मेंन बाजार में शोभायात्रा का भाजपा शह जिला मीडिया प्रभारी महोबा राम लखन सोनी द्वारा जोरदार स्वागत किया गया
अंबेडकर पार्क में आयोजित संगोष्ठी में बाबा साहब के जीवन, संघर्ष और संविधान निर्माण में उनके योगदान पर विस्तार से चर्चा की गई। विद्यार्थियों के लिए लेखन प्रतियोगिता भी आयोजित की गई।
इस अवसर पर हमीरपुर जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि संतराम राजपूत, ब्लॉक प्रमुख श्रीमती अंजना श्री प्रकाश अनुरागी, भाजपा शहर जिला मीडिया प्रभारी महोबा राम लखन सोनी डॉ जयप्रकाश मिश्रा राजू मिश्रा ग्राम प्रधान संजय द्विवेदी, जिला महामंत्री श्री प्रकाश इंजीनियर, सलमान कुरेशी, अयूब कुरैशी, महेंद्र वीरा सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में पूर्व प्रधानाचार्य मोतीलाल अहिरवार, रामस्वरूप दद्दा, नंदराम भास्कर रविदास कमेटी महामंत्री, संतोष विश्वकर्मा एवं हरी सिंह वर्मा (पत्रकार) सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। जुलूस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए कोतवाली पुलिस टीम प्रभारी वीरेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में तैनात रही।