होमगार्ड भर्ती परीक्षा को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष सम्पन्न कराने हेतु अपर पुलिस अधीक्षक व अपर जिलाधिकारी महोबा का सघन निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया गया व्यापक जायजा

अमरेश राजपूत
0
होमगार्ड भर्ती परीक्षा को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष सम्पन्न कराने हेतु अपर पुलिस अधीक्षक व अपर जिलाधिकारी महोबा का सघन निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया गया व्यापक जायजा

अमरेश राजपूत की खास रिपोर्ट
आज दिनांक 27.04.2026 को अपर पुलिस अधीक्षक महोबा श्रीमती वंदना सिंह एवं अपर जिलाधिकारी महोबा श्री कुंवर पंकज द्वारा जनपद में आयोजित हो रही होमगार्ड भर्ती परीक्षा को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष रूप से सम्पन्न कराए जाने के उद्देश्य से विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का भ्रमण/निरीक्षण किया गया।
 निरीक्षण के दौरान परीक्षा केन्द्रों पर अभ्यर्थियों के सुगम प्रवेश, सुदृढ़ सुरक्षा प्रबंधन, सीसीटीवी निगरानी, परीक्षार्थियों की सघन चेकिंग, बैठने की समुचित व्यवस्था, पेयजल, शौचालय एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं का गहन अवलोकन किया गया।
* अधिकारियों द्वारा ड्यूटी में तैनात पुलिस बल को सतर्कता एवं संवेदनशीलता के साथ कर्तव्य निर्वहन करने के निर्देश दिए गए। साथ ही यह भी निर्देशित किया गया कि किसी भी प्रकार की अनियमितता अथवा संदिग्ध गतिविधि पाए जाने पर तत्काल प्रभाव से आवश्यक विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
* इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी नगर श्री अरुण कुमार सिंह द्वारा भी होमगार्ड भर्ती परीक्षा की व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया गया। उन्होंने समस्त परीक्षा केन्द्रों पर सुरक्षा व्यवस्थाओं का गहन जायजा लेते हुए अभ्यर्थियों की सघन चेकिंग, सीसीटीवी मॉनिटरिंग एवं मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता का निरीक्षण किया तथा ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को सतर्कता के साथ दायित्व निर्वहन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)