थाना महोबकंठ पुलिस टीम ने वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार।
पुलिस अधीक्षक महोबा श्री शंशाक सिंह के निर्देशन में जनपद महोबा में वाँछित/वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक महोबा श्रीमती वंदना सिंह एवं क्षेत्राधिकारी कुलपहाड़ श्री रविकान्त गोंड के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना महोबकंठ श्री विनोद कुमार द्वारा गठित पुलिस टीम द्वारा प्रभावी कार्यवाही की गई।
* उक्त अभियान के तहत उ0नि0 अजय प्रताप सिंह द्वारा अपने देखभाल क्षेत्र में रोकथाम जुर्म-जरायम एवं वाँछित अभियुक्तों की तलाश के दौरान मु0अ0सं0- 51/2026 धारा 137(2)/64(1) बीएनएस व 3/4 पॉक्सो एक्ट से संबंधित अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु कार्यवाही की गई। इसी क्रम में पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त बृगभान अनुरागी पुत्र हरिश्चन्द्र अनुरागी, उम्र करीब 26 वर्ष, निवासी ग्राम बसरिया, थाना महोबकंठ, जनपद महोबा को यात्री प्रतीक्षालय धवार मोड़ से नियमानुसार गिरफ्तार किया गया।
* गिरफ्तारी के उपरांत अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए उसे माननीय न्यायालय महोबा के समक्ष पेशी हेतु भेजा गया।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:*
1. उ0नि0 अजय प्रताप सिंह, थाना महोबकंठ, जनपद महोबा
2. म0उ0नि0 दीक्षा थाना महोबकंठ, जनपद महोबा
3. रि0का0 सुशान्त पाल थाना महोबकंठ, जनपद महोबा
*अपराध विवरण:*
* मु0अ0सं0- 51/2026, धारा 137(2)/64(1) बीएनएस व 3/4 पॉक्सो एक्ट, थाना महोबकंठ, जनपद महोबा
*अभियुक्त विवरण:*
* बृगभान अनुरागी पुत्र हरिश्चन्द्र अनुरागी, उम्र करीब 26 वर्ष, निवासी ग्राम बसरिया, थाना महोबकंठ, जनपद महोबा।