साइबर क्राइम थाना महोबा की तत्पर कार्यवाही से ऑनलाइन धोखाधड़ी के तीन मामलों में कुल ₹1,66,000/- की धनराशि कराई गई वापस
पुलिस अधीक्षक महोबा श्री शशांक सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक महोदय श्रीमती वन्दना सिंह के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी साइबर श्री गौरव उपाध्याय के कुशल नेतृत्व में जनपद महोबा में साइबर अपराधों की रोकथाम एवं पीड़ितों को त्वरित राहत प्रदान करने हेतु साइबर क्राइम पुलिस थाना द्वारा निरन्तर प्रभावी अभियान चलाया जा रहा है।
* इसी क्रम में विभिन्न शिकायतकर्ताओं द्वारा अपने साथ हुई ऑनलाइन धोखाधड़ी के संबंध में NCRP (National Cyber Crime Reporting Portal) पर शिकायत दर्ज कराई गई थी, जिन पर साइबर क्राइम पुलिस थाना महोबा द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही की गई—
* 1- आवेदक दौलत सिंह पुत्र जगत प्रसाद, थाना कोतवाली नगर द्वारा दर्ज शिकायत में कार्यवाही करते हुए ₹80,000/- (अस्सी हजार रुपये) की सम्पूर्ण धनराशि वापस कराई गई।
* 2- आवेदक तारिक मंसूरी पुत्र रहमत, थाना कोतवाली नगर की शिकायत पर कार्यवाही करते हुए ₹65,000/- (पैंसठ हजार रुपये) की सम्पूर्ण धनराशि वापस कराई गई।
* 3- आवेदक उत्तम सिंह राजपूत पुत्र ओमप्रकाश, थाना कुलपहाड़ की शिकायत पर कार्यवाही करते हुए ₹21,000/- (इक्कीस हजार रुपये) की सम्पूर्ण धनराशि वापस कराई गई।
* तीनों प्रकरणों में साइबर क्राइम पुलिस थाना द्वारा संबंधित बैंक/डिजिटल माध्यमों से समन्वय स्थापित कर कुल ₹1,66,000/- (एक लाख छियासठ हजार रुपये) की धनराशि सफलतापूर्वक वापस कराई गई।
* अपनी-अपनी धनराशि वापस प्राप्त होने पर सभी शिकायतकर्ताओं द्वारा प्रसन्नता व्यक्त की गई तथा साइबर क्राइम थाना पर उपस्थित होकर उच्चाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद पत्र प्रदान किया गया।
*बरामदगी कराने वाली पुलिस टीम—*
* 1. प्रभारी निरीक्षक श्री गुलाब त्रिपाठी
* 2. कां0 पंकज कुमार
* 3. कां0 अखिलेश कुमार
* 4. कां0 मनीष कुमार सिंह
*साइबर अपराध से बचाव हेतु आवश्यक सुझाव—*
* किसी भी अज्ञात कॉल, लिंक या मैसेज पर OTP, ATM पिन या बैंक विवरण साझा न करें।
* सोशल मीडिया/मैसेजिंग ऐप पर आए लालच भरे ऑफर से सावधान रहें।
* ऑनलाइन लेन-देन से पहले वेबसाइट/ऐप की प्रामाणिकता अवश्य जांचें।
* अनजान लिंक पर क्लिक न करें एवं अपने उपकरणों में अपडेटेड सुरक्षा सॉफ्टवेयर का उपयोग करें।
* साइबर धोखाधड़ी होने पर तत्काल NCRP पोर्टल (cybercrime.gov.in) या हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं।