थाना महोबकंठ पुलिस टीम द्वारा 02 नफर वारण्टी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार।

अमरेश राजपूत
0


थाना महोबकंठ पुलिस टीम द्वारा 02 नफर वारण्टी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार।

अमरेश राजपूत की खास रिपोर्ट
 पुलिस अधीक्षक महोबा श्री शशांक सिंह के निर्देशन में जनपद महोबा में माननीय न्यायालय द्वारा निर्गत वारंटों के अनुपालन एवं वांछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 23.05.2026 को  अपर पुलिस अधीक्षक महोबा श्रीमती वंदना सिंह के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी कुलपहाड़ श्री रविकान्त गोंड के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक महोबकंठ श्री विनोद कुमार के नेतृत्व में गठित पुलिस टीमों द्वारा अलग-अलग स्थानों से 02 वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
 *प्रथम टीम द्वारा की गई कार्यवाही-*
* उ0नि0 अजय प्रताप सिंह थाना महोबकंठ जनपद महोबा द्वारा मय हमराह रि0कां0 मनीष कुमार के साथ कार्रवाई करते हुए माननीय न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट कुलपहाड़, जनपद महोबा द्वारा निर्गत वारण्ट मु0सं0- 553/2024, अ0सं0- 15/2024 धारा 323/504/506 भादवि से संबंधित 01 नफर वारंटी अभियुक्त किशोरी अहिरवार पुत्र भगवानदास अहिरवार, उम्र करीब 60 वर्ष, निवासी ग्राम इटौराबुजुर्ग थाना महोबकंठ जनपद महोबा को उसके घर ग्राम इटौराबुजुर्ग से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को पुलिस हिरासत में लेकर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम- (प्रथम टीम)*
1. उ0नि0 अजय प्रताप सिंह, थाना महोबकंठ जनपद महोबा
2. रि0कां0 मनीष कुमार थाना महोबकंठ जनपद महोबा

*द्वितीय टीम द्वारा की गई कार्यवाही-*
* व0उ0नि0 कन्हैयालाल थाना महोबकंठ जनपद महोबा द्वारा मय हमराह उ0नि0 लालबहादुर के साथ कार्रवाई करते हुए माननीय न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट कुलपहाड़, जनपद महोबा द्वारा निर्गत वारण्ट मुकदमा सं0- 806/2018, अ0सं0- 507/2012 धारा 323/325/504/506 भादवि से संबंधित 01 नफर वारंटी अभियुक्त अजीत पुत्र धनीराम राजपूत, उम्र करीब 45 वर्ष, निवासी ग्राम दुलारा थाना महोबकंठ जनपद महोबा को ग्राम दुलारा से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को पुलिस हिरासत में लेकर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम (द्वितीय टीम)*
1. व0उ0नि0 कन्हैयालाल, थाना महोबकंठ जनपद महोबा
2. उ0नि0 लालबहादुर

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)