चरखारी:
निःशुल्क अंबेडकर पाठशाला,लाइब्रेरी खंदिया के लिए पानी की समस्या को लेकर ज्ञापन दिया
अंबेडकर पाठशाला शिक्षा सेवा फाउंडेशन के तत्वाधान में निरंतर संचालित निःशुल्क अंबेडकर पाठशाला एवं लाइब्रेरी में इस भीषण गर्मी के चलते हुए पानी की समस्या को लेकर विद्यार्थियों के लिए पेय जल की व्यवस्था को लेकर अंबेडकर पाठशाला फाउंडेशन के डिस्ट्रिक कॉर्डिनेटर आनंद पाल के नेतृत्व में सदस्यों,छात्रों के साथ नगर पालिका चरखारी पहुंचकर अधिशासी अधिकारी श्री अमर जीत ( नगर पालिका परिषद चरखारी ) को ज्ञापन दिया l
इस मौके पर पवन कुशवाहा ने बताया कि इस पाठशाला की शुरुआत कोरोनाकाल में इन्द्र कुमार कुशवाहा द्वारा मोहल्ला रूपनगर में संचालित की गई जो निरंतर 6 वर्षों से निःशुल्क संचालित की जा रही है जिसमें सैकड़ों छात्र छात्राओं बच्चों का भविष्य सवर रहा है चरखारी नगर के मोहल्ला खंदिया में बनी बरात घर में 14 अप्रैल 2023 से निःशुल्क डॉ.अंबेडकर पाठशाला एवं लाइब्रेरी संचालित की जा रही वहीं पाठशाला संचालक मनीष कुमार ने बताया कि निःशुल्क पाठशाला के विद्यार्थियों के लिए पेय जल की समस्या को लेकर नगर पालिका को पूर्व में भी अवगत करा चुके है उपस्थित सदस्यों,छात्रों ने नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी से अपील निवेदन किया कि इस भीषण गर्मी के चलते हुए विद्यार्थियों के लिए पेय जल की व्यवस्था करवाने की कृपा करें l
इस मौके पर इन्द्र कुमार कुशवाहा (डायरेक्टर ),एवं पवन कुशवाहा (उपाध्यक्ष),आनंद पाल डिस्ट्रिक कॉर्डिनेटर,मनीष कुमार,महेंद्र कुमार,सचिन बघेल,विनय,पुष्पेंद,सूरज,आशीष सहित स्वयंसेवी कार्यकर्ता मौजूद रहे l