थाना महोबकंठ पुलिस टीम द्वारा हत्या के मामले में वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार– आला कत्ल एवं अवैध तमंचा बरामद।
पुलिस अधीक्षक महोबा श्री शशांक सिंह के कुशल निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक महोबा श्रीमती वंदना सिंह के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी कुलपहाड़ श्री रविकांत गोंड के नेतृत्व में जनपद में वांछित/वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना महोबकंठ पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई।
* उक्त अभियान के तहत थाना महोबकंठ पर पंजीकृत मु0अ0सं0 70/2026 धारा 103(1)/191(2) बीएनएस व 3/25 आयुध अधिनियम से संबंधित प्रकरण में वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी की गई।
*घटना विवरण –*
* दिनांक 25.05.2026 की रात्रि लगभग 20.00 बजे ग्राम पिपरी थाना महोबकंठ क्षेत्रांतर्गत दाऊ के हार में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा हरनारायण राजपूत उम्र 54 वर्ष की खेत पर हत्या कर दी गई थी। घटना की सूचना दिनांक 26.05.2026 को वादी श्रीमती सुनीता राजपूत द्वारा पुलिस को दी गई, घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक महोबा द्वारा तत्काल प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। जिसके आधार पर थाना महोबकंठ पर अभियोग पंजीकृत किया गया।
* घटना के अनावरण हेतु अपर पुलिस अधीक्षक महोबा एवं क्षेत्राधिकारी कुलपहाड़ के निकट पर्यवेक्षण में थाना महोबकंठ पर गठित पुलिस टीम द्वारा वैज्ञानिक साक्ष्यों, तकनीकी एवं मानवीय सूचनाओं के आधार पर जांच की जा रही थी।
*गिरफ्तारी का विवरण –*
* आज दिनांक 10.06.2026 को मुखबिर खास की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक श्री विनोद कुमार द्वारा गठित पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त रूपेन्द्र उर्फ टिंकू राजपूत पुत्र गिरजानन्दन, उम्र 24 वर्ष, निवासी ग्राम पिपरी थाना महोबकंठ जनपद महोबा को नियमानुसार गिरफ्तार किया गया।
* अभियुक्त के कब्जे से एक अदद बांस की लाठी (आला कत्ल), एक अदद तमंचा 315 बोर एवं एक अदद जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया। बरामदगी एवं गिरफ्तारी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही पूर्ण कर उसे माननीय न्यायालय महोबा के समक्ष पेश किया जा रहा है।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम –*
1. प्रभारी निरीक्षक श्री विनोद कुमार, थाना महोबकंठ
2. व0उ0नि0 कन्हैयालाल
3. उ0नि0 देवीशंकर मिश्रा
4. उ0नि0 रामकुमार
5. का0 सुधीर कुमार
6. रि0का0 सारंग रंजन मिश्रा
7. रि0का0 श्रीकान्त
*गिरफ्तार अभियुक्त-*
* रूपेन्द्र उर्फ टिंकू राजपूत पुत्र गिरजानन्दन, उम्र 24 वर्ष, निवासी ग्राम पिपरी थाना महोबकंठ जनपद महोबा