कार्यकर्ताओं की उपेक्षा बर्दाश्त नहीं,जे ई का हुआ जिले से बाहर ट्रांसफर.. एमएलसी जितेन्द्र सेंगर

अमरेश राजपूत
0
कार्यकर्ताओं की उपेक्षा बर्दाश्त नहीं,जे ई का हुआ जिले से बाहर ट्रांसफर.. एमएलसी जितेन्द्र सेंगर 

अमरेश राजपूत की खास रिपोर्ट
सचिवालय में विधानसभा प्रतिनिहित विधायन समिति आहूत बैठक में ऊर्जा विभाग से संबंधित विचारणीय प्रकरणों पर चर्चा कर समीक्षा हुई,कई मामले निस्तारित भी किए गए l 
विधान परिषद सदस्य जितेंद्र सिंह सेंगर द्वारा पिछली बैठक में समिति को अवगत कराया गया था कि जिला महोबा के खरेला में जे ई जयवीर सिंह द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं को अनावश्यक परेशान किया जा रहा है इन्हें अन्य जिले में स्थानांतरित किया जाए,यह शिकायत भाजपा मंडल अध्यक्ष एवं बूथ अध्यक्ष सहित पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा की गई थी उक्त क्रम में चेयरमैन पावर कॉरपोरेशन/अपर मुख्य सचिव आशीष गोयल द्वारा समिति को अवगत कराया गया कि इस मामले में मुख्य अभियंता विद्युत द्वारा अन्य जिले में स्थानांतरण किया जा चुका है l सभापति श्री राजीव सिंह जी द्वारा निर्देश दिए गए कि आम जनमानस को कोई असुविधा नहीं होनी चाहिए न ही विभाग द्वारा उपभोक्ताओं के साथ अच्छा व्यवहार किया जाए एवं बेवजह परेशान न किया जाए l
उक्त बैठक में समिति सदस्य गण विधानसभा /विधान परिषद एवं ऊर्जा विभाग के अपर मुख्य सचिव/चेयरमैन पावर कॉरपोरेशन श्री आशीष गोयल, प्रबंध निदेशक श्री नितेश कुमार सहित उच्च अधिकारियों की उपस्थिति रही l

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)