पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा तो युवाओं को मिलेगा रोजगार..एमएलसी जितेन्द्र सेंगर
कल विधान भवन लखनऊ में उत्तर प्रदेश विधान परिषद की संसदीय एवं सामाजिक सदभाव समिति बैठक सभापति श्री सी पी चंद जी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में प्रतिभाग किया l बैठक में समिति बतौर सदस्य प्रतिभाग कर अपने क्षेत्र के विकास कार्यों से संबंधित विषयों पर चर्चा की l
बैठक में पर्यटन एवं संस्कृति विभाग, सहकारिता विभाग, औद्योगिक विकास विभाग, अल्पसंख्यक एवं वक़्फ़ कल्याण विभाग , राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद एवं अन्य विभाग के लंबित प्रकरणों पर धर्मेंद्र सिंह जी एवं अन्य वरिष्ठ प्रशासनिक संग चर्चा की तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए l
१ ..जिला हमीरपुर राठ विधानसभा क्षेत्र में स्थापित सिद्ध पीठ रामगढ़ किला में पर्यटन विभाग द्वारा श्रृद्धालुओं को सुविधाएं हेतु आवश्यक कार्यों का निर्माण, एवं सुंदरीकरण हेतु धन आवंटन पर चर्चा कर वनविभाग के अधिकारी को निर्देश दिए
२.. जिला महोबा कुलपहाड़ एवं पनवाड़ी में कृषकों एवं व्यापारियों की सुविधा प्रदान कर कृषि मंडी की स्थापना हेतु
३.. जिला महोबा में सदर महोबा विधानसभा क्षेत्र में ग्राम काकुन में प्राचीन हनुमान मंदिर में प्रांगण को विकसित, सुंदरीकरण एवं श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु आवश्यक कार्यों हेतु पर्यटन विभाग द्वारा धन राशि का आवंटन
४.. जिला महोबा चरखारी विधानसभा ब्लॉक पनवाड़ी में धसान नदी के किनारे धार्मिक स्थल झारखंड को विकसित सुंदरीकरण हेतु पर्यटन विभाग द्वारा श्रृद्धालुओं एवं पर्यटकों की सुविधा हेतु आवश्यक धन राशि का आवंटन l
उक्त विषयों पर समिति के माध्यम से बैठक में उपस्थित संबंधित विभाग प्रमुख सचिव को अवगत कराया l