थाना कबरई की पुलिस टीम ने 03 नफर वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार-

बेनामी
0
थाना कबरई की पुलिस टीम ने 03 नफर वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार-

अमरेश राजपूत की खास रिपोर्ट 
                   पुलिस अधीक्षक महोबा श्री पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद महोबा में अपराध की रोकथाम एवं आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने वाले अभियुक्तों के विरुद्ध चलाये जा रहे सघन चेकिंग/गिरफ्तारी अभियान के अनुपालन में आज दिनांक 21.03.2025 को अपर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वन्दना सिंह व क्षेत्राधिकारी नगर श्री दीपक दुबे के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना कबरई श्री नरेन्द्र प्रताप सिंह द्वारा गठित की गई उ0नि0 अनुज कुमार सिंह मय हमराह म0उ0नि0 एकता भदौरिया के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 92/25 धारा 85/80 बीएनएस व 3/4 डीपी एक्ट से सम्बन्धित 03 नफर वांछित अभियुक्तगण क्रमशः 1.धीरेन्द्र पुत्र चरन कुशवाहा उम्र करीब 22 वर्ष 2.चरन उर्फ चन्ना पुत्र नत्थू कुशवाहा उम्र करीब 45 वर्ष 3.श्रीमती फूल रानी पत्नी चरन कुशवाहा उम्र करीब 42 वर्ष समस्त निवासीगण ग्राम रिवई थाना कबरई जनपद महोबा को ग्राम सुकौरा थाना कबरई के पास से नियमानुसार गिरफ्तार किया गया। बाद आवश्यक कार्यवाही अभियुक्तगण उपरोक्त को मा0 न्यायालय के समक्ष पेशी हेतु भेजा गया।

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम –*
1. उ0नि0 अनुज कुमार सिंह
2. म0उ0नि0 एकता भदौरिया
3. का0 बृजेश कुमार

*गिरफ्तार अभियुक्त-*
1. धीरेन्द्र पुत्र चरन कुशवाहा उम्र करीब 22 वर्ष नि0 ग्राम रिवई थाना कबरई जनपद महोबा
2. चरन उर्फ चन्ना पुत्र नत्थू कुशवाहा उम्र करीब 45 वर्ष नि0 ग्राम रिवई थाना कबरई महोबा
3. श्रीमती फूल रानी पत्नी चरन कुशवाहा उम्र करीब 42 वर्ष नि0 ग्राम रिवई थाना कबरई जनपद महोबा ।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)