जैतपुर महोबा महिलाएं आधी रात्रि में भी बेखौफ होकर आवागमन कर रही -ब्लॉक प्रमुख संदीप राजपूत

बेनामी
0
जैतपुर महोबा महिलाएं आधी रात्रि में भी बेखौफ होकर आवागमन कर रही -ब्लॉक प्रमुख संदीप राजपूत

अमरेश राजपूत की खास रिपोर्ट
उत्तर प्रदेश सरकार के सेवा सुरक्षा सुशासन नीति के 8 वर्ष पूर्ण होने पर
 द्वितीय दिवस के शुभारंभ पर ब्लॉक प्रमुख संदीप राजपूत ने उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए बताया कि आज महिलाएं आधी रात्रि में भी बैखोप तरीके से अपने कार्य संपादित कर रही हैं इसके साथ ही अपनी आत्मरक्षा के लिए सरकार द्वारा प्रदत्त महिला हेल्पलाइन का भी अधिक प्रयोग कर अपने आप को सुरक्षा प्रदान कर रही हैं। प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार ने मिलकर कई महत्वपूर्ण योजनाएं संचालित कर महिलाओं का आर्थिक विकास किया है इसके साथ ही जो उनकी मुख्य समस्याएं थी उनको भी दूर किया गया है उन्हें निशुल्क घरेलू गैस कनेक्शन उपलब्ध कराए गए इसके साथ ही उन्हें समूह से जोड़कर उनके आर्थिक विकास के  प्रयास किये जा रहे हैं तथा सहायक विकास अधिकारी जैतपुर देवकरन कुशवाहा ने बताया की महिला स्वयं सहायता समूह से जोड़ा जा रहा है व लघु उद्योगों से भी जोड़ा जा रहा है ।मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के द्वारा गरीब परिवारों की कन्याओं के विवाह कराकर उनको मदद पहुंचाई जा रही है
 भाजपा जिला उपाध्यक्ष महोबा महेंद्र राजपूत ने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के आत्मसम्मान की रक्षा एवं उन्हें न्याय दिलाने के लिए अथक प्रयास किये जा रहे हैं इसके साथ ही सरकार के द्वारा तीन तलाक जैसे मुद्दे पर मुस्लिम महिलाओं को इससे निजात दिलाई गई इसमें मुस्लिम महिलाओं का सबसे अधिक उत्पीड़न हो रहा था जो आज पूर्णता बंद है 
इसी क्रम में एस आई अंकिता कुमारी ने महिलाओं की सुरक्षा एवं आत्मरक्षा व आत्मसम्मान के लिए महिलाओं को संबोधित करते हुए बताया कि इस समय सबसे ज्यादा मोबाइल के माध्यम से भ्रामक जानकारी फैलाकर व अन्य कई  तरीके से ब्लैकमेलिंग का कार्य किया जा रहा है इससे हमें सचेत होना चाहिए यदि किसी प्रकार से किसी का कोई चित्र फेसबुक व्हाट्सएप या ट्विटर पर अपलोड हो जाता है तो उसे हटाने के लिए स्टॉप ncii.org के माध्यम से हटाया जा सकता है इसी प्रकार से यदि यूट्यूब और फेसबुक पर कोई अश्लील शॉर्ट फिल्म बार-बार आती है तो उसे हटाने के लिए भी एक ऑप्शन आता है हम उसका प्रयोग कर सकते हैं इस प्रकार से हमें अपना बचाव करना है और अपने आप को सुरक्षित करना है । समाज कल्याण विभाग पीयूष सचान, जैतपुर पुलिस स्टाप  एस. आई. उदय भान यादव,इसी क्रम में बुंदेलखंड किसान यूनियन के प्रदेश सचिव अखिलेश रावत ने संबोधित करते हुए कहा कि आज महिलाएं अपने आप को सुरक्षित महसूस कर रही हैं यह बहुत बड़ी बात है
कार्यक्रम के दौरान गोद भराई की रस्म के साथ निराश्रित पात्र महिलाओं को व समूह में उत्कृष्ट कार्य करने पर समूह सखियों को भी सम्मानित किया गया। 
इस अवसर लगभग एक सैकड़ा महिलाएं उपस्थित रही।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)