जैतपुर महोबा बेलाताल चौकी का सुजीत जायसवाल ने संभाला चार्ज
अमरेश राजपूत की खास रिपोर्ट
जैतपुर क्षेत्र को नई दिशा देने के उद्देश्य से नवयुक्त सुजीत कुमार जायसवाल को जैतपुर चौकी इंचार्ज नियुक्त किया गया है। उनके पदभार संभालते ही क्षेत्रवासियों में नई उम्मीद जगी है।चौकी इंचार्ज सुजीत कुमार जायसवाल ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि अब अपराधियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा और निर्दोष लोगों को प्रताड़ित नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जुआ, शराब व अवैध व्यापार पर पूरी तरह से रोक लगाई जाएगी अराजकतत्वों परऔर दोषियों को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।
क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और कानून का शक्ति से पालन कराने के लिए वह पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं। आम जनता को भरोसा दिलाते हुए उन्होंने कहा कि पुलिस जनता की सेवा के लिए है और हर नागरिक की सुरक्षा प्राथमिकता होगी।