पनवाड़ी में क़ृषि मंडी की हो स्थापना.. एमएलसी जितेन्द्र सिंह सेंगर

अमरेश राजपूत
0
पनवाड़ी में क़ृषि मंडी की हो स्थापना.. एमएलसी जितेन्द्र सिंह सेंगर 

अमरेश राजपूत की खास रिपोर्ट
आज 18 फ़रवरी,उत्तर प्रदेश विधान परिषद उच्च सदन में बजट सत्र के आठवे दिवस पर सदस्य विधान परिषद जितेन्द्र सिंह सेंगर द्वारा जनहित/किसानों से जुडा महत्वपूर्ण विषय पर नियम 110 के अंतर्गत सूचना में सदन का ध्यान आकृष्ट कराया कि जनपद महोबा तहसील कुलपहाड़ में पनवाड़ी जिले की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत हैँ तथा ब्लॉक मुख्यालय हैँ l पनवाड़ी बड़ी आबादी के अतिरिक्त आसपास के लगभग 100 से अधिक गांव जुड़े हैँ लेकिन पनवाड़ी में कोई क़ृषि मंडी की स्थापना न होने से किसानों की अपनी फसल का उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा हैँ, मज़बूरी वश दूर के बाज़ार में अपनी फसल विक्रय किए जाने हेतु मजबूर होना पड़ता हैँ जिससे समय व्यर्थ के साथ अतिरिक्त भाड़ा भी देना पड़ता हैँ l 
जिसके कारण पनवाड़ी में क़ृषि मंडी की स्थापना किया जाना किसानों के हित में होगा l

अस्तु लोकमहत्व के इस सुनिश्चित विषय पर सरकार का ध्यान आकृस्ट करते हुए क्षेत्र वासियो /किसानों की समस्याओ को दृष्टिगत रखते हुए जनपद महोबा तहसील कुलपहाड़ के पनवाड़ी में एक क़ृषि मंडी की स्थापना अविलम्भ कराकर सदन में वक्तव्य /चर्चा कराए जाने की मांग करता हूँ l
सभापति कुंवर मानवेन्द्र सिंह जी द्वारा सरकार को आवश्यक कार्यवाही के लिए निर्देश दिए l

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)